सभी शादियां देश में ही करने की बताई मंशा
सूत्रों के अनुसार अंबानी परिवार में नीता धार्मिक प्रवृत्ति की होने के कारण अपने दोनों बेटों एवं बेटी की शादी देश में ही करने की मंशा रखती है। इसमें दुनियाभर के बड़े उद्योगपतियों के शामिल होने के बावजूद उनकी पसंद उदयपुर है।

READ MORE : बेटी की शादी के सिलसिले में मुकेश अम्बानी आए उदयपुर, फिर पहुंचे श्रीनाथजी के दर्शन करने, देखें वीडियो
नवंबर में बेटी ईशा की सगाई
अंबानी परिवार में आकाश एवं ईशा जुड़वा भाई-बहिन हैं। ईशा की सगाई उद्योगपति अजय परिमल के पुत्र आनंद परिमल के साथ आगामी 18 या 19 नवंबर को उदयपुर में होने की संभावना है। सगाई कार्यक्रम के बाद यदि ईशा के विवाह की तिथि भी तय हो गई तो वह आयोजन भी उदयपुर में हो सकता है।

मेहंदी या महिला संगीत हो सकता है नाथद्वारा में
अंबानी परिवार की प्रभु श्रीनाथजी में अगाध आस्था है। ऐसे में अपने लाड़ले की शादी का समारोह उदयपुर में करने के साथ ही एक कार्यक्रम मेहंदी का या महिला संगीत नाथद्वारा में भी किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए अभी तैयारी पर चर्चा नहीं हुई है।