scriptघर के साथ ही धधके धर्मा के अरमान, अब मदद की आस, लोग आने लगे आगे | Along with the house, the desires of Dharma flared up, now there is ho | Patrika News

घर के साथ ही धधके धर्मा के अरमान, अब मदद की आस, लोग आने लगे आगे

locationउदयपुरPublished: Jul 11, 2021 07:30:11 am

Submitted by:

bhuvanesh pandya

– मदद के लिए घर पहुंचे डॉ कटारा

घर के साथ ही धधके धर्मा के अरमान, अब मदद की आस, लोग आने लगे आगे

घर के साथ ही धधके धर्मा के अरमान, अब मदद की आस, लोग आने लगे आगे

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने वाले धर्मा पर दो दिन पहले दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह मन में भविष्य के सपने बुन रहा था कि अचानक आग के कहर ने उसका घर खाक कर डाला। अभी तक तो उसे ये भी नहीं पता कि आखिर ये आग धधकी कैसे, जिससे पूरे घर का सामान ही स्वाहा हो गया। अब उसे मदद की दरकार है, तो लोग आगे भी आने लगे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ विवेक कटारा मदद के लिए उसके घर पहुंचे और उसे संबंल दिया, ऐसे ही कई अन्य संस्थाएं भी आगे आई हैं।
———-

धर्मेन्द्र (धर्मा) गमेती का रडफला फांदा में घर है, जिसमें गत 7 जुलाई की दोपहर आग लग गई, घर में उस समय कोई नहीं था। आग लगने से पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया। हालात तो फाकाकशी जैसे हो गए। फांदा स्कूल के प्रधानाध्यापक माधवलाल कलाल ने बताया कि जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली तो वह मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि धर्मा के घर में सात लोग हैं। जिसमें वह पति-पत्नी, चार बच्चे व पिता हैं। सभी को वह अकेला ही मजदूरी कर पाल रहा है। उन्होंने बताया कि धर्मा को मदद की दरकार है।
—–

मदद के लिए कटारा ने बढ़ाए हाथ…अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ विवेक कटारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत ढोल की पाटी के गांव फ ांदा पहुँचे जहाँ उन्होंने आगजनी से पीडि़त धर्मेंद्र पिता हेमा गमेती को सहायता उपलब्ध करवाई। आगजनी से धर्मेंद्र का केलूपोष मकान और कपड़े, बिस्तर, अनाज, 5000नकद एवं अन्य घरेलू सामान जल जाने से उस पर दु:खो का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी मिलने के बाद डॉ कटारा ने पीडि़त के घर पहुंच सहायता उपलब्ध करवाई। पीडि़त को मकान ढकने के लिए 10000 का टेंट,1100 नकद, एवं तीन माह की राशन सामग्री उपलब्ध करवा हमेशा सहयोग की बात कही। इस अवसर पर डॉ कटारा के साथ नगर निगम के पार्षद शैलेश मिश्रा एवं कार्यकर्ता पन्नालाल मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो