script

मेवाड़ में आज अपनों के बीच ही गरजेंगे अमित शाह

locationउदयपुरPublished: Sep 17, 2018 11:07:45 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

www.patrika.com/rajasthan-news

udaipur

amit shah

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज उदयपुर आ रहे है। दो महीने में शाह की मेवाड़ की धरती पर दूसरी यात्रा है, अगस्त महीने में राजसमंद आए थे और अब वे उदयपुर आ रहे है। शाह विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के तीन कार्यक्रमों में भाग लेंगे लेकिन बड़ी बात यह है कि वे यहां अपने पार्टी के लोगों के बीच ही गरजेंगे और चुनाव जीत का मंत्र देंगे। उनके तीनों कार्यक्रमों में आम जनता को नहीं बुलाया गया है और जिनको बुलाया उनका प्रवेश पास से होगा। शाह मंगलवार को नागौर से सीधे उदयपुर पहुंचेंगे। शाह कृषि उपज मंडी में संभाग के शक्ति केन्द्र के प्रभारियों को जीत का मंत्र देंगे, दूसरा कार्यक्रम फतह स्कूल में होगा जहां पर संभाग की जनजाति क्षेत्र की सीटों के पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उनका अंतिम कार्यक्रम टाउनहॉल स्थित सुखाडिय़ा रंगमंच पर होगा जहां वे आईटी टीम को संबोधित करेंगे। शाह का पहले एक कार्यक्रम प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन संबोधित करना था उसे निरस्त कर दिया और उसकी जगह आईटी बैठक प्रस्तावित की। शाह के कार्यक्रम में केन्द्र व प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। शाह की यात्रा के दो दिन बाद मेवाड़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आ रहे है, गांधी डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में संकल्प रैली में सभा को संबोधित करेंगे।
READ MORE : उदयपुर में नाराज भाजपा नेताओं ने कहा, कटारिया है तब तक नहीं जाएंगे पार्टी में

सारे कार्यक्रमों में प्रवेश जिनको बुलाया उनको ही
– जनजाति वाले कार्यक्रम में पोलिंग बूथ के जिन कार्यकर्ताओं को बुलाया उनको ही प्रवेश मिलेगा।
– शक्ति केन्द्र प्रभारियों का पास से प्रवेश होगा।
– आईटी मीट में जिन्होंने ऑनलाइन पंजीयन कराया उनको ही प्रवेश मिलेगा।
शाह का ऐसा रहेगा कार्यक्रम
– नागौर में दोपहर में कार्यकर्ता सम्मेलन समाप्ति के बाद उदयपुर के लिए रवाना होंगे।
– दोपहर 2.30 बजे उदयपुर में कृषि उपज मंडी पहुंच भाजपा के शक्ति केन्द्रों के प्रभारियों बैठक में जाएंगे।
– अपराह्न 4.30 बजे फतह स्कूल में भाजपा जजा सम्मेलन में जाएंगे।
– शाम 6 बजे महाप्रज्ञ विहार में आचार्य डॉ शिव मुनि से मुलाकात करेंगे।
– शाम 6.30 बजे सुखाडिया रंगमंच पर भाजपा आईटी सेल के कार्यक्रम में जाएंगे।
– शाम 7.30 बजे नारायण सेवा संस्थान का अवलोकन करेंगे।
– रात 8.30 बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना होंगे।
READ MORE : video : चित्तौड़ सांसद पहुंचे 18 गांवों के लोगों के बीच, बोले ऊपर बात कर निकालेंगे समाधान

एक महीने पहले राजसमंद आए शाह
अमित शाह एक महीने पहले चार अगस्त को राजसमंद आए थे। वे चारभुजानाथ के दर्शन के बाद राजसमंद के कांकरोली स्थित आरके स्टेडियम से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा को रवाना किया और सभा को भी संबोधित किया।
amit shah
मेवाड़ में पहले राहुल को लिया था निशाने पर
राजसमंद में चार अगस्त को शाह ने जब सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस हमसे सवाल पूछ रही है पर राजस्थान की जनता को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल करना चाहिए कि वह भाजपा सरकार का हिसाब मांगने से पहले अपनी चार पीढिय़ों का हिसाब दें। अमित शाह के संबोधन में फोकस भाजपा सरकार के विकास कार्य गिनाने और राहुल गांधी पर रहा। शाह बोले, गौरव यात्रा विजय यात्रा बनेगी। एंटी इनकम्बेंसी का सीधा नाम लेने की बजाय शाह ने कहा, ये वसुंधरा का साहस है कि वह पांच वर्ष के काम-काज का हिसाब देने जनता के बीच निकली हैं। कांग्रेस के मुख्यमंत्री कभी हिसाब देने नहीं निकले। शाह ने कहा, कांग्रेस मुख्यमंत्री से ४० दिन में ४० सवाल पूछेगी। यह काम तो राहुल गांधी भी करते हैं। लेकिन जब राहुल राजस्थान आएं तो जनता उनसे पूछे कि आपकी चार पीढिय़ों ने क्या काम किया।

ट्रेंडिंग वीडियो