scriptअमित शाह 18 को नागौर से दोपहर में उदयपुर पहुंचेंगे | Amit Shah to reach Udaipur at 18 noon | Patrika News

अमित शाह 18 को नागौर से दोपहर में उदयपुर पहुंचेंगे

locationउदयपुरPublished: Sep 03, 2018 12:05:41 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

www.patrika.com/rajasthan-news

Amit Shah

अमित शाह

उदयपुर. भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठावान है और प्रत्येक कार्यकर्ता के पास कार्य करने की असीम ताकत है परंतु कार्य की जिम्मेदारी नही होने से उसकी ताकत शून्य हो जाती है और संगठन को उसका लाभ नही मिल पाता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के तय 18 सितंबर के कार्यक्रम के तहत वे नागौर से दोपहर में उदयपुर पहुंचेंगे। यह बात गृहमन्त्री गुलाबचन्द कटारिया ने रविवार को भाजपा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने 18 सितम्बर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रवास के दौरान तीनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा, उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को मण्डल क्षेत्र में उनको कार्य प्रदान करें और संगठन को मजबूत बनाए। कटारिया ने कहा कि नागौर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर में उदयपुर पहुंचेंगे जहां पर सर्वप्रथम शक्ति केंद्र एवं उसके ऊपर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन को संबोधित करेंगे तत्पश्चात उदयपुर संभाग के जनजाति कार्यकर्ताओं के सम्मेलन एवं प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन मैं बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगे। मण्डल अध्यक्ष चंचलकुमार अग्रवाल ने स्वागत करते हुए मण्डल की रचना की।

READ MORE : राजस्‍थान व‍िधानसभा चुनाव से पहले यहां बच्चे बोले.. पार्टियां शामिल करें घोषणा पत्र में हमारे सुझाव..

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कार्यक्रमो की जानकारी और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर शहर विधानसभा प्रभारी कुंतीलाल जैन, महामन्त्री प्रेमसिंह शक्तावत, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ अलका मुदड़ा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, अल्पसंखयक मोर्चा जिलाध्यक्ष जाकिर घाटीवाला आदि उपस्थित थे।

READ MORE : 28 वर्ष पुराने वसूली मामले में उदयपुर कलक्टर की कुर्सी कुर्क, सेल अमीन ने न्यायालय के आदेश पर की कार्रवाई

शाह संभाग स्तरीय तीन कार्यक्रमों में लेंगे भाग
1. शक्ति केन्द्र एवं उसके ऊपर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधन
2. संभाग स्तरीय जनजाति सम्मेलन को संबोधन
3. प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे

ट्रेंडिंग वीडियो