scriptबांसवाड़ा के अंजुमन सदर की गोली मारकर हत्या, शहर में धारा 144 लागू | Anjuman Sadar shot dead in Banswada | Patrika News

बांसवाड़ा के अंजुमन सदर की गोली मारकर हत्या, शहर में धारा 144 लागू

locationउदयपुरPublished: Oct 08, 2017 02:18:47 am

Submitted by:

Mohammed illiyas

– अंजुमन इस्लामिया के सदर सोहराब खान पठान पर अज्ञात युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

crime in banswada
बांसवाड़ा. शहर के राजतालाब क्षेत्र में शनिवार शाम अंजुमन इस्लामिया के सदर सोहराब खान पठान पर अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गर्दन सहित शरीर के अन्य हिस्सों में तीन गोलियां लगने से उन्हें लहूलुहान और अचेतावस्था में महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रैफर किया।
READ MORE : #BREAKING: VIDEO उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, सीने में गोली मारकर की हत्या, पुलिस तलाश रही हत्या के सूत्र

उदयपुर के अमरीकन चिकित्सालय में देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रात में ही पोस्टमार्टम के लिए शव को महाराणा भूपाल चिकित्सालय भेजा गया। इधर, एहतियात के तौर पर शहर में धारा 144 लगा दी गई है। उदयपुर एसपी आरपी गोयल सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी बांसवाड़ा पहुंच गए हैं। साथ ही अवकाश पर गए एसपी कालूराम रावत भी बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गए। कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। अन्य स्थानों से भी जाप्ता बुलवाया है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी के साथ स्थाई पिकेट्स लगाए हैं। कलक्टर भगवतीप्रसाद और एएसपी गणपति महावर ने वारदात का कारण पुरानी रंजिश बताया है। वारदात में हमलावरों की संख्या तीन से अधिक बताई गई। इसमें कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। बताया गया कि आरोपितों ने श्रीराम कॉलोनी में भी फायरिंग की।

भाई की भी गोली मारकर हत्या

सोहराब खान के भाई अबूलाला की भी मई 2014 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अबूलाला, सोहराब खान एवं सिराज खान की लंबे समय से रंजिशें चलती आ रही हैं। इसमें सिराज ने पहले इसी रंजिश के चलते अबूलाला को मौत के घाट उतरवा दिया था। इसके बाद अब यह वारदात हुई है। पुलिस ने भी इस वारदात का मास्टरमाइंड भी सिराज को ही बताया है।

ट्रेंडिंग वीडियो