उदयपुरPublished: Sep 27, 2023 06:32:48 pm
Madhusudan Sharma
राजस्थान मिशन 2030 के तहत अगस्त में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवाद के दौरान की गई मांग धरातल पर नजर आने लगी है। ऐसा ही एक वाकया उदयपुर के मीरा कन्या महाविद्यालय में हुआ था।
उदयपुर. राजस्थान मिशन 2030 के तहत अगस्त में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवाद के दौरान की गई मांग धरातल पर नजर आने लगी है। ऐसा ही एक वाकया उदयपुर के मीरा कन्या महाविद्यालय में हुआ था। जानकारी के अनुसार अगस्त माह में मीरा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवाद किया था। इस वार्ता के दौरान कॉलेज की छात्रा ने मुख्यमंत्री से कॉलेज में भौतिक विज्ञान व गणित का संकाय खोलने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत इसकी घोषणा की थी। इसी घोषणा को सरकार ने अमलीजामा पहना दिया है। इसके तहत कॉलेज शिक्षा के शासन उप सचिव प्रथम बृजमोहन नोगिया ने 19 सितंबर को आदेश जारी कर इन दोनों विषयों में पदों के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। नई कॉलेज प्रयोगशाला कक्ष के निर्माण के प्रस्ताव के संबंध में आयुक्तालय ने वर्तमान कॉलेज में विद्यमान भवन को ध्यान में रखकर दुबारा प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।