उदयपुर

हथियारों को भगवान की तरह पूजा

उत्साह से किया शस्त्र पूजन

उदयपुरOct 09, 2019 / 02:06 am

Pankaj

हथियारों को भगवान की तरह पूजा

उदयपुर . शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्रसिंह यदुवंशी के नेतृत्व में चेतक चौराहा पर अश्व एवं शस्त्र पूजन कर अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। ललित लौहार, गजेन्द्र वसीटा, लक्ष्मण रेगर, यशवन्त चौधरी, उपजिला प्रमुख रमेश दोशी, नगर प्रमुख दीपक खटीक आदि मौजूद थे। इधर, उस्ताद लक्ष्मणसिंह व्यामशाला स्वरूपसागर पर शस्त्र पूजन किया गया। उस्ताद अर्जुन राजोरा ने बताया कि शस्त्र पूजन में पहलवानों की भागीदारी रही।
अखिल विश्व हिन्दू एकता मंच की ओर से काल भैरव मंदिर डबोक चौराहा पर शस्त्र पूजन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार पालीवाल ने मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्र पूजा किया। काल भैरव का शृंगार कर भोग लगाया गया। मंदिर संरक्षक लीलाधर पालीवाल और मंदिर मंडल अध्यक्ष कुणाल पालीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
यहां पूजा अनुष्ठान
हरिदास जी की मगरी स्थित स्वामी चतुर्भुज हनुमान मंदिर में सुन्दरकाण्ड की पूर्णाहुति हुई। महन्त इन्द्रदेव दास ने बताया कि हवन में भक्तों की भागीदारी रही। शिव शक्तिपीठ, श्रीराम परिवार की पूजा अर्चना की गई।
विराटेश्वरी दुर्गा माता विकास समिति सेक्टर 14 आई ब्लॉक की ओर से ज्वारा विसर्जन किया गया। संस्थापक भोपालसिंह राठौड़, रमेशचन्द्र शर्मा, हिमांशु शर्मा, राकेश यादव मौजूद थे।
श्रीराम सेना की ओर से सवनिा स्थित मंदिर में शस्त्र पूजन किया गया। गजेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शस्त्रों का पूजन किया गया। पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया। महेन्द्रसिंह देवड़ा, मदनसिंह देवड़ा, अमरसिंह दुलावत, मुकेश वैष्णव आदि मौजूद थे।
अखिल भारतीय खारोल समाज की ओर से नवरात्र पर्व समापन पर सांस्कृतिक महोत्सव और भजन संध्या आयोजन हुआ।
नाकोड़ा नगर प्रताप नगर दाऊजी की बावड़ी में नव दुर्गा की आराधना कर हवन यज्ञ आहुतियां दी। माता की तस्वीर को पुन: रकमपुरा स्थित गुरु मैया के आश्रम में स्थापित किया। राव गोपाल सिंह आसोलिया ने यह जानकारी दी।
महोत्सव समापन
अभियन्ता सेवा संस्था की ओर से जरुरतमन्द बच्चियों के लिए आयोजित नवरात्र महोत्सव का समापन हुआ। शक्तिसिंह झाला ने बताया कि संस्था सदस्यों की भागीदारी रही।
इधर, जवाहरनगर युवा सेवा समिति और जवाहर नगर युवाज की ओर से आयोजित सिन्धु धाम में आयोजित डांडिया महोत्सव का समापन किया गया। अंतिम दिन खास प्रस्तुतियां हुई। मुख्य अतिथि हिरणमगरी पंचायत अध्यक्ष मुरली राजानी, माछला मगरा पंचायत अध्यक्ष मूलचंद कालरा थे।
बंगाली स्वर्णकार समाज का दुर्गा पूजन का समापन देहली गेट स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में हुआ। उपाध्यक्ष सुनील ने बताया कि मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री थे। अध्यक्षता सर्राफा एसोसिएशन संरक्षक इंद्रसिंह मेहता ने की। विशिष्ठ अतिथि मोहन माखिजा, राज राजेश्वर जैन, उज्जवल जैन थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.