scriptअर्पिता, चार्वी, हिना, अनिशा, उत्सवी व सौम्या को संयुक्त बढ़त | Arpita, Charivi, Hina, Anisha, Utsvi and Soumya combined lead | Patrika News

अर्पिता, चार्वी, हिना, अनिशा, उत्सवी व सौम्या को संयुक्त बढ़त

locationउदयपुरPublished: Aug 11, 2019 02:26:33 am

Submitted by:

Manish Kumar Joshi

ALL INDIA FIDE RATING CHESS : दूसरे दिन हुए कड़े व रोचक मुकाबले, स्मार्ट गर्ल क्वीन्स ऑल इण्डिया फिडे रेटिंग ओपन शतंरज प्रतियोगिता

Arpita, Charivi, Hina, Anisha, Utsvi and Soumya combined lead

अर्पिता, चार्वी, हिना, अनिशा, उत्सवी व सौम्या को संयुक्त बढ़त

उदयपुर. चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में स्मार्ट गर्ल क्वीन्स ऑल इण्डिया फिडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता भास्करन अधिबन चेसमेन चेस एकेडमी, मां कर्मा साहू धाम, डागलियों की मगरी, सेलिब्रेशन मॉल के दूसरे दिन कडे व रोचक मुकाबले हुए, जिनमें खिलाडिय़ों ने मजबूत व संघर्षपूर्ण मुकाबले खेले।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 5 दिवसीय प्रतियोगिता में लेकसिटी की अर्पिता जैन ने आयशा बागला को, चार्वी पाटीदार ने खुशी मिश्रा, हिना काक ने अक्षिता जैन, अनिशा जैन ने प्रकृति शर्मा, उत्सवी दवे ने गुजरात की अनिला शाह, जयपुर की सौम्या जैन ने पंजाब की श्रिनी भट्टाचार्य को हराकर 3 अंक, लेकसिटी की दक्षिता कुमावत ने जयपुर की याशिका सिंह को, लेकसिटी की दीपिका साहू ने धुन भुत को हराकर 2.5 अंक अर्जित किए।
इसी तरह लेकसिटी की आन्या चावत ने चुरू की मनीषा जाजरिया, गायत्री कटारिया ने खुशी मेनारिया, चित्तौडगढ़ की परिधि ने ओरा चपलोत, मध्यप्रदेश की अवन्तिका ने लेकसिटी की निरूपमा पुरोहित, पलक शर्मा ने वंशिका बंदवाल, चाहना जैन ने सम्भवी सिन्हा, शताक्षी ने दिशा यादव, तमन्ना गुप्ता ने दिव्यांग्ना वमा, चूरू की हिमांशी ने रितिशा जैन, इशिका बापना ने सृष्टि भटनागर, किंजल जैन ने तारा सालवी, कोमल कुमावत ने वैशाली मिश्रा को हराकर 2 अंक के साथ बढ़त बनाई। प्रतियोगिता का अगला चक्र रविवार सुबह 9 बजे खेला जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो