scriptधारा 370 पर केंद्र के फैसले का हर जगह सम्मान | article 370 | Patrika News

धारा 370 पर केंद्र के फैसले का हर जगह सम्मान

locationउदयपुरPublished: Aug 06, 2019 02:10:01 am

Submitted by:

Sushil Kumar Singh

article 370 हर तबके ने जताया हर्ष, बहुत सी जगहों पर बंटी मिठाइयां

article 370

article 370

उदयपुर. Article 370 देश में संविधान की दृष्टि से अलग दर्जा प्राप्त जम्मू-कश्मीर में लागू धारा 370 को लेकर केंद्र सरकार ( Central government ) के लागू फैसले के साथ ही लद्दाख को उससे भिन्न केंद्र शासित प्रदेश की श्रेणी में उपलब्ध कराने के ऐतिहासिक निर्णय ( Historical decision ) का पूरे देश के साथ उदयपुर जिले की जनता ने भी स्वागत किया है। हर तबके ने इस फैसले को देश हित का निर्णय मानते हुए हर्ष जताया। भाजपा शासित केंद्र सरकार के इस निर्णय को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया तो बहुत सी जगहों पर लोगों ने खुशी के मौके पर आपस में मुंह मीठा कराया।
भाणदा. यहां भाजपा सहित अन्य कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। ग्राम पंचायत भाणदा में सरपंच स्वरूपसिंह गरासिया, पूर्व सरपंच पदमलाल पटेल, थाणा के पूर्व सरपंच गौतमलाल पटेल, ललित रावल, पदमसिंह गरासिया, जगदीया दंरोगा, कुरी चन्द्र कलाल, घनश्याम सिंह बियोला, परेश पटेल ने हर्ष जताया।
बावलवाड़ा. भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सतवीरसिंह चौहान, कनबई मण्डल अध्यक्ष धुलेश्वर कलाल ने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की।
ऋषभदेव. स्थानीय नए बस स्टैण्ड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक नानालाल अहारी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। भाजपा मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र अकोत, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गोपाल सोमपुरा, ओबीसी मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर पटेल, महामंत्री प्रवीण भोई, उपाध्यक्ष निलेश कोठारी एवं अन्य मौजूद थे।
गुडली. भारतीय जनता पार्टी देबारी मंडल व युवा मोर्चा की ओर से हिंदुस्तान जिंक चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदलाल वेद के नेतृत्व में आतिशबाजी हुई। मोर्चा अध्यक्ष नवल राम डांगी, महामंत्री शैतान सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष रमेश लौहार, करण मेहता देबारी, जय सेन, विजय सिंह देवड़ा, दिलीप सुराणा, दिलीप खटीक एवं अन्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फैसले का स्वागत किया। साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया।
सलूम्बर में जश्न का माहौल
सलूम्बर. ऐतिहासिक निर्णय पर सलूम्बर में सुबह से ही जश्न का माहौल रहा। जगह-जगह पर आतिशबाजी के आकर्षक नजारे लोगों का ध्यान खींचते रहे, जबकि बहुत सी जगहों पर मिठाइयां बांटकर लोगों ने आपस में मुंह मीठा कराया। कहे तो सलूम्बर में ईद और दिवाली जैसा नजारा था। केंद्र के फैसले का सलूम्बर बार एसोसिएशन ने भी समर्थन किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार जैन के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। बसों, ऑटो और सड़कों पर आने-जाने वाले यात्रियों को रोककर अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
झाड़ोल. उपखण्ड मुख्यालय पर भाजपा नेता एवं ग्रामीणो की ओर से हर्षोल्लास के बीच रोडवेज बस स्टैण्ड पर आतिशबाजी की गई। नीलमराज पुरोहित, लालसिंह राणावत, मनीष पुरोहित, चंद्रसिंह झाला, पंकज तेजावत, देवीलाल गायरी, जमनाशंकर , शंकरलाल गायरी, जगत सिंह, अरविन्द जोशी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सेदारी निभाई। article 370 भाजयुमो मंडल ओगणा की ओर से थोबावाड़ा हनुमान मंदिर बस स्टैण्ड चौराहे पर भाजयुमो देहात जिला उपाध्यक्ष तखत सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष ओगणा वैभव सेठ, मंडल महामंत्री कालू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विजय पूर्बिया,मंडल मंत्री कालू सिंह, प्रचार प्रसार मंत्री मांगीलाल लौहार, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र लौहार एवं अन्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो