script

क्या आपको पता है बाबरी मस्जिद का ‘भागवत गीता’ से संबंध

locationउदयपुरPublished: Dec 09, 2019 01:27:16 am

विश्व हिंदू परिषद ने किया आयोजन, शौर्य शोभायात्रा में जुटे कार्यकर्ता

क्या आपको पता है बाबरी मस्जिद का 'भागवत गीता' से संबंध

क्या आपको पता है बाबरी मस्जिद का ‘भागवत गीता’ से संबंध

उदयपुर . बजरंग दल की ओर से गीता जयन्ती और शौर्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। प्रान्त सह संयोजक दीपक प्रजापत और महानगर संयोजक राजेन्द्र परमार के नेतृत्व में आयोजन हुआ। यात्रा टाउनहॉल से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जगदीश चौक पहुंची। जहां आतिशबाजी एवं दीप प्रज्ज्वलित किए गए। विहिप महानगर मंत्री अशोक प्रजापत, सहमंत्री अर्जुन धानेरवा, सहमंत्री दिलीपसिंह पंवार, महानगर उपाध्यक्ष शंकर रेबारी, महानगर संपर्क प्रमुख अजित सिंह सोलंकी, गजेन्द्र शर्मा, संजय नागदा, अजय सालवी, शिवा रेबारी, सोनू, भेरुसिंह, अनुराग सोनी, राहुल रॉय मौजूद थे। प्रांत समरसता प्रमुख गोपाल कोटिया ने बौद्धिक दिया। बताते हैं कि 6 दिसम्बर 1992 को जब बाबरी ढांचा गिराया गया, उस दिन गीता जयंती थी।
गीता जयंती मनाई
गीता जयन्ती के अवसर पर शान्तिपीठ में सत्संग-संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि भोग संस्कृति हावी है, दुष्परिणाम स्वरूप समाज असामान्य विकृतियों की विडम्बनाओं से गुजर रहा है। समाधान की खोज योग संस्कृति अपनाने से ही संभव हो सकती है। गीता योग शास्त्र है, कर्म, ज्ञान व भक्ति मार्गों का दिग्दर्शन है, जिससे चलकर व्यक्ति व समाज सारे दु:खों और द्वंद्वों से मुक्त हो सकता है।
अध्यक्षता पंजाब सरकार के पूूर्व मुख्य सलाहकार मोहनसिंह कोठारी ने की। प्रमुुख वक्ता प्रो. नीरज शर्मा, भंवरलाल व्यास, शान्तिपीठ संस्थापक अनंत गणेश त्रिवेदी, प्रो. एस.आर. व्यास, रोशन देपुरा, ए.के. झा, धर्मराज, भरत कुमावत, मनोज गंधर्व ने विचार व्यक्त किए। इधर, सूरजपोल चौराहा स्थित अर्बुदा कला मन्दिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में गीता जयंती मनाई। संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने गीता जयंती का महत्व बताया। मंत्र जाप किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो