scriptबैंक मैनेजर की कार के शीशे फोड़े,कार को जलाने का भी किया गया प्रयास | Bank manager's car mirror damage and tried to burn the car | Patrika News

बैंक मैनेजर की कार के शीशे फोड़े,कार को जलाने का भी किया गया प्रयास

locationउदयपुरPublished: Apr 30, 2019 05:00:18 pm

Submitted by:

Mohammed illiyas

प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी में कार पार्किंग करने की बात को लेकर विवाद हो गया। समुदाय विशेष के लोगों ने कार के शीशे फोड़ दिए। केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। घटना देबारी में आई हॉस्पिटल के पास स्थित केवली वाटिका के यहां की है।

udaipur news

27 दिसंबर को रेत का अवैध खनन रोकने गए वनकर्मियों पर सौ से ज्यादा ग्रामीणों ने किया था हमला, डिप्टी रेंजर कह रहे उन्ही में से एक था सूबेदार सिंह

कार को जलाने का भी किया गया प्रयास
पत्रिका न्यू नेटवर्क

उदयपुर. प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी में कार पार्किंग करने की बात को लेकर विवाद हो गया। समुदाय विशेष के लोगों ने कार के शीशे फोड़ दिए। केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। घटना देबारी में आई हॉस्पिटल के पास स्थित केवली वाटिका के यहां की है।
कार मावली में बतौर बैंक मैनेजर नियुक्त सुभाष की है, जो शादी समारोह में भाग लेने देबारी आए थे। कार को सडक़ किनारे खड़ी कर बैंक मैनेजर वाटिका में चले गए। लौटने पर कार के शीशे फूटे मिले।
दो युवक कार को आग लगाने का प्रयास कर रहे थे। शोर मचाने पर वे भाग छूटे। जहां कार खड़ी की, वहीं आरोपी का मकान है।
कार के शीशे फोडऩे की घटना शादी समारोह में मौजूद लोगों को पता चली तो आक्रोश बढ़ गया।
लोगों ने आरोपियों को पकडऩे की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत किया।
इसी दौरान किसी ने पत्थर फेंके, जिससे माहौल बिगडऩे लगा। पुलिस ने शलु मोहम्मद नामक व्यक्ति को पकड़ा है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसी मामले में पुलिस स्तर पर देर रात तक कार्रवाई के असफल प्रयास भी किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो