scriptउदयपुर में बेरोजगारों का प्रदर्शन, वल्लभनगर उप चुनाव के लिए बनाई टीम | berojgaro ka pradarshan naukri nahi to vote nahi | Patrika News

उदयपुर में बेरोजगारों का प्रदर्शन, वल्लभनगर उप चुनाव के लिए बनाई टीम

locationउदयपुरPublished: Mar 06, 2021 06:26:16 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

टाउनहॉल में प्रदर्शन, उपेन यादव आए

उदयपुर में बेरोजगारों का प्रदर्शन,  वल्लभनगर उप चुनाव के लिए टीम बनाई

उदयपुर में बेरोजगारों का प्रदर्शन, वल्लभनगर उप चुनाव के लिए टीम बनाई

उदयपुर. राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से शुक्रवार को यहां टाउनहॉल में सुबह से बेरोजगार एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। यहां पर 16 सूत्री मांगों का निस्तारण नहीं होने से नाराज बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव शुक्रवार को उदयपुर आए और यहां टाउनहॉल में हुंकार भरी। उन्होंने यहां वल्लभनगर विधानसभा व उदयपुर के बेरोजगारों को घर-घर जाकर वल्लभनगर में प्रचार करने की शपथ दिलाई।
यादव ने कहा कि मंत्रियों की कमेटी के साथ हमारी मांगे तय हो चुकी लेकिन बाद में इनकार कर दिया इस पर हमने उप चुनाव वाली विस में नौकरी नहीं तो वोट नहीं अभियान शुरू किया है। वल्लभनगर में इस कार्य को लेकर एक टीम का गठन किया गया है जिसमें 300 जनों को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदर्शन के दौरान उन्होंने स्कूल व्याख्यता भर्ती 2018 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने, एनएएम व जीएनएम नर्सिंग भर्ती 2013 पूरी करने, प्रयोगशाला सहायक के 1534 पदों की भर्ती जल्द करने सहित 16 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की।
इधर, गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को यहां कलक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर यहां प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया। महिलाओं ने चूल्हे पर लकड़ी जलाकर चाय तैयार की और उसी पर खाना बनाकर वहीं खाना खाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो