उदयपुर

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… -भागवत धाम में नंदोत्सव की धूम

साध्वी ऋतम्भरा की भागवत कथा में नन्हा सा कान्हा जैसे ही साध्वी की गोद में आया, पूरे पांडाल में कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास छा गया

उदयपुरJan 26, 2018 / 08:14 pm

प्रमोद कुमार सोनी

उदयपुर . बीएन विश्वविद्यालय का भागवत धाम गुरुवार को नंदलाला के जयकारों से गूंज उठा। मौका था साध्वी ऋतम्भरा की भागवत कथा में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव प्रसंग का। नन्हा सा कान्हा जैसे ही साध्वी की गोद में आया, पूरे पांडाल में कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास छा गया। जैसे ही साध्वी ने नन्द घर आनंद भयो…, यशोदा ने जायो लल्ल, मोहल्ला में भयो हल्ला, जन्म लियो यदुराई, के बांटे खूब बधाई… आदि भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो झूमने लगे। साध्वी ने कहा कि स्वयं को भगवान को समर्पित कर देना ही भक्ति है। भगवान भक्त के अहंकार का भोग लगाते हैं, इससे भक्त का चित्त निर्मल हो जाता है।
उन्होंने कहा कि समर्पण से आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की हर लीला में जीवन के मर्म छिपे हुए हैं। उन्हें समझ कर जीवन में उतारा जाए तो जीवन सपल हो जाए। चौथे दिन की कथा गुरु वंदन के साथ हुई। कथा में शिव कथा, गजेन्द्र मोक्ष की कथा, समुद्र मन्थन प्रसंग, वामन भगवान की कथा, विश्वामित्र, अहिल्या प्रसंग, लक्ष्मण का राम के संग जाने के प्रसंगों पर व्याख्यान हुआ। गर्व से कहो हम हिन्दू हैं, हिन्दुस्तान हमारा है साध्वी ने कहा कि भारत में अमर, अकबर, एंथनी का डीएनए एक ही है।
 

READ MORE: REPUBLIC DAY SPECIAL: राणा की माटी ने वक्त पर देश को कुर्बान किए अपने जिगर के टुकड़े

 

उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि राम सेतु का अर्थ है राम से है तू। जयश्रीराम के नारों के साथ जनमैदिनी ने राम मन्दिर निर्माण का संकल्प लिया। साध्वी ने कहा कि राम मन्दिर बनने से पहले सामाजिक-जातीय सौहाद्र्र जरूरी है। उन्होंने कहा कि राम भारत की सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना का प्रतीक हैं, राम हमारा अतीत नहीं हमारा वर्तमान हैं। आज होंगे यह प्रसंग कथा में शुक्रवार को कृष्ण की बाललीला, गोवद्र्धन पूजा, कंस वध, महारास, रुक्मणी विवाह के प्रसंग होंगे।

Home / Udaipur / नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… -भागवत धाम में नंदोत्सव की धूम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.