scriptकांग्रेस के भारत बंद का उदयपुर में यों दिखा असर, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, देखें तस्वीरें | Patrika News
उदयपुर

कांग्रेस के भारत बंद का उदयपुर में यों दिखा असर, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, देखें तस्वीरें

8 Photos
6 years ago
1/8

कांग्रेसजनों ने अलग-अलग चौराहा और बाजार में जाकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

2/8

शहर के देहलीगेट चौराहे पर कांग्रेसियों ने मानव शृंखला बनाकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया।

3/8

कांग्रेस के साथ-साथ विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी बंद में पूरा समर्थन देते हुए कुछ जगह पर खुली दुकानों को बंद करने का आह्वान किया।

4/8

जगह—जगह पर कांग्रेसी इकट्ठा होकर पेट्रोल,डीजल और गैस की कीमतों का विरोध करते नजर आए।

5/8

कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से बंद के आह्वान के बाद निजी स्कूलों के संचालकों ने पूर्व में ही बच्चों की छुट्टी की घोषणा कर दी। जिसके चलते बंद के दौरान स्कूल पूरी तरह से बंद नजर आए।

6/8

कांग्रेस के भारत बंद के तहत उदयपुर समेत जिले में बाजार बंद रहे। अधिकांश स्कूल, कॉलेज, व्यापारिक प्रतिष्ठान और संस्थानों पर ताले लटके नजर आए।

7/8

शहर के पेट्रोल पंपों पर कांग्रेसियों ने पहुंचकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लगातार बढ़ रही पेट्रोल,डीजल की कीमतों को कम करने की बात कही।

8/8

भारत बंद के आह्वान का उदयपुर में व्यापक असर देखने को मिला, जिले में शांतिपूर्ण बंद रहा।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.