scriptउदयपुर शहर में कविता तो देहात में ऋतु अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बनी | bharatiya janata party mahila morcha rajasthan, udaipur bjp | Patrika News

उदयपुर शहर में कविता तो देहात में ऋतु अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बनी

locationउदयपुरPublished: Jun 06, 2021 12:28:51 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

भाजपा महिला मोर्चा

उदयपुर शहर में कविता तो देहात में ऋतु अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बनी

उदयपुर शहर में कविता तो देहात में ऋतु अग्रवाल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बनी

उदयपुर. भाजपा महिला मोर्चा के शहर व देहात जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा ने शहर में जिम्मेदारी कविता जोशी को तो देहात में ऋतु अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया है।
मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मुंदड़ा ने ये मनोनयन किया है। कविता जोशी को भाजपा ने अभी पंचायत समिति चुनाव में मैदान में उतारा था और वे प्रधान पद की प्रबल दावेदार थी लेकिन वे शोभागपुरा से पंस. सदस्या का चुनाव हार गई। कविता भले वहां हार गई लेकिन भाजपा ने उनको महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाकर उस कमी को पूरा करने का प्रयास किया है।
कविता पूर्व में भुवाणा मण्डल महिला मोर्चा की महामन्त्री व शोभागपुरा में सरपंच रह चुकी है। बीटेक, एमटेक उत्तीर्ण कविता अभी पीएचडी कर रही है। उनको भारतीय छात्र संसद महाराष्ट्र द्वारा उच्च शिक्षित युवा सरपंच पुरस्कार सहित कई अन्य सम्मान मिले है। इसी प्रकार अग्रवाल पूर्व में महिला मोर्चा फतहनगर-सनवाड़ जिलाध्यक्ष एवं भाजपा देहात की जिला मंत्री रह चुकी है।
उल्लेखनीय है कि शहर अध्यक्ष के पद पर किरण तातेड़ कार्य कर रही थी लेकिन उनको प्रमोट कर पूर्व में ही प्रदेश में कोषाध्यक्ष बना दिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो