scriptस्पीकर डा. जोशी का जन्मदिन मनाने उदयपुर से जयपुर गए | birthday wishes Speaker Rajasthan Assembly. Dr. C.P. Joshi, udaipur | Patrika News

स्पीकर डा. जोशी का जन्मदिन मनाने उदयपुर से जयपुर गए

locationउदयपुरPublished: Jul 30, 2020 09:36:31 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

कांग्रेसजनों ने जोशी का जन्म दिन मनाया

स्पीकर डा जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते कांग्रेस कार्यकर्ता।

स्पीकर डा जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते कांग्रेस कार्यकर्ता।

उदयपुर. विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी का जन्मदिन बुधवार को कांग्रेसजनों ने मनाया। पदाधिकारियों व सीपी समर्थकों ने उनके जन्म दिन पर सोशल मीडिया के जरिए उनको बधाई दी। जयपुर जाकर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, युवा नेता सतीश लौहार, भूषण प्रकाश, तरुण भटनागर, हेमंत शर्मा आदि ने डा. जोशी को शुभकामनाएं दी।
शहर जिला बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूरण मेनारिया के नेतृत्व में जोशी का जन्मदिन मनाया। इससे पहले सेक्टर 14 स्थित तारा संस्थान के आंनद वृद्वाश्रम पर बुजुर्गो के साथ सोशल डिस्टेंस रखकर कर केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने दोपहर में कोडियात रोड पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश जैन, कमल नयन खण्डेलवाल, राहुल व्यास, भुपेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य विवेक कटारा के नेतृत्व में नेला तालाब की पाल पर केक काटकर जोशी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, प्रमोद मेनारिया, मुस्तफा शेख आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो