scriptबीजेपी राम के नाम पर चन्दे में भी धन्धा करती है: डोटासरा | BJP also does business in donations in the name of Ram: Dotasara | Patrika News

बीजेपी राम के नाम पर चन्दे में भी धन्धा करती है: डोटासरा

locationउदयपुरPublished: Oct 19, 2021 07:58:31 am

Submitted by:

bhuvanesh pandya

– वल्लभनगर व झल्लारा में गरजे कांग्रेसजन
– डोटासरा की वीर सावरकर को लेकर फिसली जुबान, बाद में किया सुधार- एयरपोर्ट पर किया कांग्रेस नेताओं ने स्वागत

बीजेपी राम के नाम पर चन्दे में भी धन्धा करती है: डोटासरा

बीजेपी राम के नाम पर चन्दे में भी धन्धा करती है: डोटासरा

झल्लारा/ भटेवर/धरियावद. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मैराथन दौरे किए। उन्होंने झल्लारा में कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा व वल्लभनगर में प्रत्याशी प्रीति शक्तावत के समर्थन में सभाएं की। वे झल्लारा में भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा राम के नाम पर भी चन्दे में धन्धा करती है। वल्लभनगर में कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है, कांग्रेस जो बोलती है, वो करती है। झल्लारा में उन्होंने कहा कि भाजपा झूठों की पार्टी है। महात्मा गांधी जैसे आदर्श की छवि भी धूमिल करती है। महाराणा प्रताप के लिए गलत बोलते हैं, ऐसी पार्टी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। जनता अब सब कुछ जान गई है। डोटासरा झल्लारा पंचायत समिति के धोलागढ़ स्थित तलहटी में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याक्षी नगराज मीणा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में आठ-आठ मुख्यमंत्री बने घूमते हैं, इनके पास जनता के दुख- दर्द बांटने का समय नहीं है। दो बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे को भी दरकिनार कर दिया है, इनका मकसद काम करने वाले को पार्टी से खत्म करना है। दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा का बेटा आज दर-दर की ठोकरें खा रहा है, उनक ा टिकट काटकर भाजपा ने अच्छा नहीं किया है। धरियावद की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इसका परिणाम उन्हें मिलेगा। ये सरकार को गिराने का काम करते हंै, सरकार जनता बनाती है, ये कौन होते हैंख् सरकार बनाने और गिराने वाले। डोटासरा ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि एक साल में दो करोड़ सरकारी नौकरी देने वाली मोदी सरकार कहां हैं ?, उन्होंने पेट्रोल,डीजल, गैस के बढ़ते दामों पर भी मोदी सरकार को घेरा और उज्ज्वला के नाम पर मुफ्त में सिलेंडर बांटने के नाम पर सब्सिडी खत्म करनें की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 6 हजार करोड़ किसानों का ऋण माफ किया। उन्होंने लोगों से कहा कि जो पगड़ी पहनाई है, उसकी लाज रखना। झल्लारा की सभा में लसाडिय़ा प्रभारी खेलमंत्री अशोक चांदना व जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन बामनिया, सीडब्लूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा मौजूद थे।
भटेवर. वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के चारगदिया स्थित मंगरिया श्याम मन्दिर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में डोटासरा ने कहा कि जो गरीब को गणेश मानकर विकास की बात करता है, वो ही सच्चा नेता होता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हमेशा विपक्ष को कमजोर किया है। उन्होंने दिवंगत विधायक गजेन्द्रसिंह शक्तावत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने किसी के साथ बुरा नही किया है, वे हमेशा वल्लभनगर की जनता एवं विकास के लिए बोलते रहते थे, उनके बीच में ही चले जाने से क्षेत्र को बहुत बड़ी क्षति हुई है। प्रीति शक्तावत हमेशा वल्लभनगर की जनता के लिए विकास के बारे में ही बात करती आई है, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कटारिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि…. कटारिया साब तो हमेशा विपक्ष में कहते आए हंै, कि मेरी कोई सुनता नहीं है। जनता सेना के रणधीरसिंह भींडर पर भी प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को महलों में बैठा कर चाय नाश्ता करवाया, उसी दिन उनका भाजपा से टिकट कट गया। उन्होंने उत्तरप्रदेश में हुए हादसे पर वहां के नेताओं से इस्तीफा मांगा। साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारी को दूर करने के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करवाई, रीट परीक्षा के दौरान पेपर आउट, डमी केंडिडेट, नकल गिरोह जैसी बातें सामने आई है, परीक्षा के समय कहीं भी गड़बड़ी हुई है तो एसओजी जांच कर रही है। किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे। गहलोत सरकार ने पूरे प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले, जो भाजपा कभी नही कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मजबूत मुद्दे नहीं है, इसलिए झूठे जुमले कर कांग्रेस सरकार का नाम खराब करने में लगे हुए है। मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ बड़ी बड़ी बाते की, लेकिन काम कुछ नहीं किया। प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा सरकार की योजना और पैसा सिर्फ हवा में उड़ जाते हैं। दाढ़ी बढ़ाने से काम नहीं चलेगा, जिन लोगों के पास दाढ़ी कटवाने के पैसे नहीं है उनकी सुध लेनी पड़ेगी। वल्लभनगर विधानसभा उप चुनाव में अब जनता भाजपा के झांसे में नहीं आएगी ओर विकास के नाम पर कांग्रेस को वोट करेगी। खाचरियावास ने महंगाई पर तंज कसते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। इस महंगाई के कारण गरीब व आम जनता को भूखे मरने की नौबत आ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने भी सभा को संबोधित किया।
——
चुनाव कार्यालय का किया लोकार्पण
धरियावद. डोटासरा ने ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में चुनाव कार्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उपचुनाव में हमे चैन से नहीं बैठना हैं, पूरे दमखम से सरकार के विकास कार्य लोगों तक पहुंचाने हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में सभी वर्गो का ध्यान रखकर चहुंमुखी विकास किया है। घोषणा पत्र में अधिकांश वादे सरकार ने पूरे किए।
——
‘दोनों उपचुनावों में हमारी जीत तय,

धरियावद. विधानसभा उपचुनाव को लेकर डोटासरा ने सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोनों सीट जीत रही है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत के ढाई साल के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया, कर्जमाफी के साथ साथ जनघोषणा पत्र में किए 75 प्रतिशत वादे पूरे करने, बेरोजगारों को नौकरियां देने की बात कही। डोटासरा ने भाजपा के अंदरुनी खींचतान पर बोलते हुए भाजपा में टिकट वितरण पर सवाल खड़े किए और कहा कि सदन नेता प्रतिपक्ष एवं 7 बार विधायक चुनाव जीतने वाले कटारिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जिनको टिकट दिलाना चाहते उनको टिकट नही मिला। उन्होंने भाजपा से सात वर्षों का हिसाब मांगा।
– खरसाण. खरसाण ग्राम पंचायत में अंबामाताजी के नोहरे में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चितौडगढ़़ पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने भी आम सभा ली।
– बाठेरड़ा खुर्द. कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत ने विभिन्न गांव में दौरा कर वोट मांगे। अडि़न्दा, कच्छेर, कच्छेर की ढाणी, भोपासागर, बग्गड़ पंचायत के रेबारियों की ढाणी में जन सभाएं की।
एयरपोर्ट पर स्वागत

– एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में एयरपोर्ट पर प्रदेश महासचिव मोहित नायक सहित अन्य छात्र नेताओं ने भी स्वागत किया। पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज शर्मा ने डोटासरा को एयरपोर्ट पर मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली सहित अन्य र्कायकर्ताओं ने 21 किलोग्राम वजनी फूलमाला पहनाई। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, फि रोज अहमद शेख सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
—–
फिसली जुबान
डोटासरा की तब जुबान फि सल गई, जब वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वीर सावरकर के महात्मा गांधी के कहने पर माफ ीनामा देने के बयान पर पलटवार कर रहे थे। हालांकि गलती का अहसास होने पर डोटासरा ने तुरंत बात को संभालते हुए सुधार किया। डोटासरा ने तीन बार गलत वर्ष का जिक्र किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान डोटासरा ने कहा कि राजनाथ सिंह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का कद छोटा करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि 2013 और 2015 में सावरकर ने माफ ीनामा लिखा। डोटासरा ने कहा कि 2015 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ ्रीका से आए थे, लेकिन बाद में उन्हें अपनी भूल सुधार करते हुए कहा कि 1915 में महात्मा गांधी आए, 1911 में सावरकर ने माफ ीनामा लिखा। ये कहते हुए इसे ठीक किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो