scriptनितिन गडकरी की वर्चुअल रैली में शामिल तीन भाजपा नेता आए पॉजिटिव | bjp leader corona positive, udaipur latest news, corona update | Patrika News

नितिन गडकरी की वर्चुअल रैली में शामिल तीन भाजपा नेता आए पॉजिटिव

locationउदयपुरPublished: Jul 03, 2020 10:51:56 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

27 जून को थी रैली, उदयपुर में सर्तकता के चलते विधायक सहित 30 से ज्यादा पदाधिकारियों ने कराई कोरोना जांच

corona_udaipur.jpg
उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी के उदयपुर में तीन पदाधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भाजपा में हडकंप मच गया है। असल में पिछले 27 जून को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की वर्चुअल रैली में भाजपा कार्यालय व मंडल के कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों की नींद उड़ गई है क्योंकि तीनों पदाधिकारी अलग-अलग जगह उसी कार्यक्रम में शामिल थे। इसके अलावा वे मंडल के अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस बीच गुरुवार को एक भाजपा विधायक सहित करीब 30 से ज्यादा पदाधिकारियों ने अपनी कोरोना जांच कराई।
असल में वर्चुअल रैली से वरिष्ठ पदाधिकारी व टीम पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय से जुड़े। पॉजिटिव आए भाजपा उदयपुर शहर जिला के पदाधिकारी उसी कार्यक्रम में थे, उस कार्यक्रम में विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत सहित, पार्टी के विधायक व शहर व देहात के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे। इसी प्रकार भाजपा के एक मंडल में हुए कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए और उसी मंडल का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी पॉजिटिव आ गए है। तीनों पदाधिकारियों के पॉजिटिव आने के बाद भाजपा के बड़े नेताओं से लेकर उन कार्यक्रमों में सम्पर्क में आए पदाधिकारी व लोगों में हडकंप मच गया। इधर, भाजपा पदाधिकारियों के पॉजिटिव आने को लेकर कलक्टरी में भी गुरुवार को चर्चा का विषय रहा।

विधायक से लेकर पार्षदों ने कराई जांच
जब तीन पदाधिकारियों के पॉजिटिव आने की बात पता चली तो कई पदाधिकारी जो उन कार्यक्रमों में थे या उनके सम्पर्क में थे वे कोरोना जांच कराने गए। सम्पर्क में आए उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभू जैन, पार्षद आशीष कोठारी, पार्षद डा. सोनिका जैन सहित कई पदाधिकारियों ने भी टेस्ट कराया है। इसमें जैन व कोठारी की रिपोर्ट तो नेगेटिव आई है और दूसरों की रिपोर्ट आना बाकी है।

पूर्व विधायक के सम्पर्क में आए !
भाजपा में इस बात की चर्चा है कि तीनों पदाधिकारी जो पॉजिटिव आए वे पहले कोरोना पॉजिटिव आई भाजपा की पूर्व विधायक के सम्पर्क में आए है। मंडल के पदाधिकारियों ने योगा दिवस से लेकर एक पौधरोपण कार्यक्रम में साथ थे। भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने बताया कि योगा दिवस का कार्यक्रम तो सोशल डिस्टेंस से हुआ लेकिन पौधरोपण के दौरान हाथ इधर-उधर लगे जिससे वायरस आया ऐसा लगता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो