
राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित उदयपुर कार्यक्रम को लेकर गृहमंत्री ने भाजपाइयों को दिए ये जरूरी निर्देश
हेमंत आमेटा/भटेवर. भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उदयपुर में आगामी 18 सितंबर को प्रस्तावित शक्ति केंद्र प्रभारी सम्मलेन, आदिवासी जनजाति सम्मलेन के कार्यक्रमोंं की तैयारी को लेकर मंगलवार को भटेवर में वल्लभनगर विधानसभा के चारोंं मंडलों की सयुंक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब एवं कमजोर पिछड़ा वर्गों को ध्यान में रखकर कर के उनके हितों के लिए काम कर रही है।
भाजपा की सरकार में पीएम आवास से लेकर उज्ज्वला गैैैस, शौचालय, अटल पेंशन योजना, जन धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी विकास के कार्य कर रहे हैैं इसलिए मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। कटारिया ने उदयपुर में अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओंं को जिम्मेदारियां देने के साथ दिशा निर्देश दिए। बैठक में चितौड़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में कई विकास के कार्य करवाए हैंं। इसके साथ जोशी ने युवाओं को पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, प्रभारी गणपत लाल मेनारिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवर लाल भट्ट ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर चारोंं मंडल अध्यक्ष हरिसिंह गौड़, गंगाराम डांगी, हीरालाल चौबीसा, महावीर दक, महामंत्री प्रकाश जैन, धनराज अहीर, संग्राम सिंह, विनोद मोर्य, नितिन जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष उदय लाल डांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया, बाबूलाल बोड़, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष भंवर लाल रावत, पूर्व उपप्रधान कमलेश पोखरना, युवामोर्चा के हेमन्त अहीर, गोविन्द शर्मा उपस्थित रहे।
Published on:
12 Sept 2018 05:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
