scriptVIDEO : उदयपुर से अमित शाह ने तय की देश के 5 राज्यों की सियायी गणित… | bjp president amit shah election strategy 2018 | Patrika News

VIDEO : उदयपुर से अमित शाह ने तय की देश के 5 राज्यों की सियायी गणित…

locationउदयपुरPublished: Nov 28, 2018 03:14:18 pm

www.patrika.com/rajasthan-news

मुकेश हिंगड़/उदयपुर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार रात को उदयपुर में ही देश के पांच राज्यों की सियासी गणित पर चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की। शाह रोड शो समाप्त करने के बाद जैसे ही होटल पहुंचे और उसके बाद सियासी गणित के लिए पेपर वर्क शुरू किया। भाजपा नई दिल्ली मुख्यालय से एक ई-मेल अमित शाह के लिए चला। यहां पर यह मेल नगर निगम के महापौर चन्द्रसिंह कोठारी को भेजा गया और उनको जिम्मेदारी दी गई कि वे ई-मेल में जो पत्रसंलग्न है। उसका प्रिंट निकलवा कर शाह तक पहुंचाए, बताते है कि करीब 50 पेज थे। रात करीब 11 बजे कोठारी वह पेपर लेकर होटल पहुंचे और उन्होंने शाह को सभी पेपर दिए। सूत्रों के अनुसार उसमें चारों राज्यों में मंगलवार की दिन भर की जानकारी और बुधवार की रणनीति थी, शाह ने उनका अध्ययन कर अगली रणनीति तैयार की और उसके निर्देश भी भिजवाएं। वैसे इस बारे में महापौर चन्द्रसिंह कोठारी से पूछा तो वे बोले कि ऐसा कुछ नहीं है।
READ MORE : इस एक सन्देश ने शिक्षकों से लेकर अधिकारियों तक में बैचेनी पैदा कर दी है….

शाह ने कटारिया से मंत्रणा की:

रात को होटल में मेवाड़ की 28 सीटों को लेकर शाह ने गुलाबचंद कटारिया से भी चर्चा की। उन्होंने 28 ही सीटों की गणित और वहां पर भाजपा की स्थिति भी कटारिया ने जानी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो