उदयपुर

Dhariawad Bye Election : धरियावद में प्रदेश अध्यक्ष पूनिया बोले कांग्रेस के झूठे महल को गिराएं

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को किया संबोधित

उदयपुरOct 23, 2021 / 08:09 am

Mukesh Hingar

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया

लसाडिय़ा/धरियावद. लसाडिय़ा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया Satish Poonia ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करती है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों, किसानों, युवाओं, आदिवासियो के साथ धोखा किया है, अब समय आया है वोट की चोट से कांग्रेस के झूठे महल को गिराने का।
पूनिया ने किसानों के कर्जों, बेरोजगारी भत्ते से लेकर कई मुद्दों पर गहलोत सरकार को निशाने पर लिया। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार बहुरूपियों की सरकार है, इस सरकार ने प्रदेश को विकास में पिछाड़ा है। भाजपा प्रत्याशी खेतसिंह मीणा ने भी संबोधित किया।
सभा को सांसद कनकमल कटारा, पूर्व सांसद पुष्प जैन, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, प्रतापगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, चित्तौडगढ़़ भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, दीप्ति माहेश्वरी, पूर्व मंत्री धनसिंह रावत, डूंगरपुर जिला प्रमुख सूर्य देवी, प्रधान हकरीदेवी मीणा, उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व सभा को केन्द्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने संबोधित कर राज्य की गहलोत सरकार पर निशाने साधे और राजस्थान के विकास में अवरोधक बताया।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भटेवर स्थित केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में वल्लभनगर विधानसभा की संचालन व प्रबन्धन समिति की बैठक ली।

Hindi News / Udaipur / Dhariawad Bye Election : धरियावद में प्रदेश अध्यक्ष पूनिया बोले कांग्रेस के झूठे महल को गिराएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.