scriptबिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर बढ़ते अत्‍याचार को लेकर गुलाबचंद कटार‍िया ने सरकार पर साधा न‍िशाना | Bjp Protest Against Law And Order, Udaipur | Patrika News

बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर बढ़ते अत्‍याचार को लेकर गुलाबचंद कटार‍िया ने सरकार पर साधा न‍िशाना

locationउदयपुरPublished: Aug 23, 2019 05:26:55 pm

Submitted by:

madhulika singh

भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया

gulabchand kataria

बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर बढ़ते अत्‍याचार को लेकर गुलाबचंद कटार‍िया ने सरकार पर साधा न‍िशाना

उदयपुर. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर हो रहे लगातार अत्याचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में उदयपुर में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीक करने की मांग की। धरना स्थल पर उदयपुर शहर और देहात के भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब सिंह कटारिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विधानसभा के दो सत्र हुए और दोनों सत्रों में भाजपा की ओर से लगातार प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। विधानसभा में हम सरकार पर जितने सवाल कर सकते थे हमने सवाल किए लेकिन फिर भी कानून व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई इसलिए अब भाजपा को सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इस मौके पर कटारिया ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं पर अत्याचार और घटनाओं की संख्या में इजाफा हुआ है लेकिन सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। जिस तरह से रास्ते चलते लड़की को उठाकर ले जाकर दुष्कर्म करने जैसी घटनाएं प्रदेश को शर्मसार कर रही है इसलिए भाजपा सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन कर यह बताने की कोशिश कर रही है कि प्रदेश के हालात कैसे हैं और सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए कैसे काम करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो