scriptVideo : भाजपा सांसद जोशी बोले, जनता ने गरीब मां के बेटे को बनाया देश का सेवक | BJP thanks in gratitude Programe In Bhatewar | Patrika News

Video : भाजपा सांसद जोशी बोले, जनता ने गरीब मां के बेटे को बनाया देश का सेवक

locationउदयपुरPublished: Jun 07, 2019 03:36:00 pm

Submitted by:

Bhagwati Teli

कार्यक्रम में वल्लभनगर, मेनार और हिंता मंडल के कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

हेमन्त गगन आमेटा/भटेवर. वल्लभनगर विधानसभा के भटेवर में लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से भारी मतों से विजय होने पर नवनिर्वाचित सांसद चंद्रप्रकाश जोशी का स्वागत एवं धन्यवाद आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनता का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुए सांसद जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में राष्ट्र को ऊपर उठाया है। सांसद ने कहा कि आप ने एक बार फिर से जनता की सेवा करने का मौका दिया है।
वल्लभनगर की जनता ने जातिवाद, परिवारवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र हित की भावना से भाजपा को वोट देकर मुझे देश की संसद में भेजा। मोदी को पीएम बना कर देश को भारत वासियों ने वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर गरीब मां के बेटे को देश का सेवक बनाकर एक बार पुनः भरोसा किया है। किसानों के लिए युवाओं के लिए बुजुर्गों के लिए सदेव सेवा करने को तत्पर रहूँगा।
READ MORE : Maharana Pratap की सेना के हर सूरमा में थे सुपर हीरो के गुण, पढ़िए मेवाड़ के इन Avengers की कहानी f

सांसद ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओ से इन योजनाओं को आमजन तक पहुचाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख शान्तिलाल मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठोड़, वल्लभनगर प्रभारी उदयलाल डांगी, डेयरी चेयरमेन गीता पटेल, संयोजक भंवर भट्ट, देहात उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, लक्ष्मीलाल मेनारिया मेनार मंडल अध्यक्ष, लालूराम गाडरी वल्लभनगर, छगनलाल डांगी हिंता मंडल अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में समाज सेवी हीरालाल नागदा, दिनेश जोशी, राजेंद्र खारोल, पुष्कर वैष्णव, महावीर धाकड़, रमेश कटारिया, शिवलाल जणवा, विकास धाकड़, लोकेश लौहार, घासीराम नागदा, बसंत नागदा, महावीर नागदा ने सांसद जोशी को उपरणा ओढ़ाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस समारोह में वल्लभनगर, मेनार और हिंता मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो