scriptगडकरी मेवाड़-वागड़ में वर्चुअल रैली संबोधित कर सकते ! | Bjp virtual rally, nitin gadkari, rajasthan bjp, udaipur latest news | Patrika News

गडकरी मेवाड़-वागड़ में वर्चुअल रैली संबोधित कर सकते !

locationउदयपुरPublished: Jun 16, 2020 10:40:56 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

उदयपुर संभाग की रैली 27 जून को

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. भाजपा की उदयपुर संभाग (मेवाड़-वागड़) की वर्चुअल रैली 27 जून को होगी। रैली को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित कर सकते है। वैसे अभी अंतिम रूप से नाम तय नहीं हुआ है लेकिन प्रदेश व केन्द्रीय संगठन के बीच चल रही बातचीत से संकेत है कि उदयपुर संभाग की रैली को संबोधित की जिम्मेदारी गडकरी को दी जाएगी। रैली को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। वर्चुअल रैली में अधिक से अधिक आम जन, हर वर्ग की भागीदारी को नेका सोमवार को भाजपा राणा प्रताप मंडल की सेक्टर 3 स्थित गुरु पुष्कर साधना केन्द्र प्रांगण में बैठक जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने आम व्यक्ति की दिनचर्या को ही बदल दिय है, और इसी तरह पार्टी की बैठक, सभाओं के स्वरूप को भी बदल दिया गया है। उन्होने कहा कि आगामी 27 जून को होने वाली वर्चुअल रैली में आम जन, हर समाज सबके की भागीदारी हो इसके लिए बुथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को आम की तकनीक के माध्यम से जोडऩा होगा तभी इस रैली को सफल बना सकेगे। संभाग प्रभारी प्रमोद सामर, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, शहर महामंत्री किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष हंसा माली, जिला मंत्री सुशील जैन, कर्णसिंह शक्तावत, आईटी सेल जिलाध्यक्ष यशवंत मंडोवरा आदि ने संबोधित किया।
इधर, जिलाध्यक्ष श्रीमाली ने 15 से 22 जून तक विभिन्न मंडलों में वर्चुअल सम्मेलन आयोजित करने के लिए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जगदीश शर्मा को जिला प्रभारी मनोनीत किया।
भाजपा के बूथ संपर्क अभियान में डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल में निवासरत जिले के प्रतिनिधि ,मंडल में वरिष्ठ कार्यकर्ता को साथ लेकर हर बूथ पर जनसंपर्क कार्यक्रम किया गया। उप महापौर पारस सिंघवी ने वार्ड 49 में, युधिष्ठिर कुमावत, जिला मंत्री सपना कुर्डिया, पार्षद जयश्री असनानी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के पत्रकों का वितरण किया। दीनदयाल उपाध्याय मण्डल पार्षद डॉ. सोनिका जैन, पूर्व पार्षद सत्य नारायण मोची, वार्ड 23 में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, मंडल प्रभारी चंचल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष देवीलाल सालवी ने जनसम्पर्क किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो