scriptभाजयुमो में भंडारी की जगह ली पोखरना ने, देहात में सिसोदिया अध्यक्ष | bjym udaipur sunny pokhrna and lalit singh sisiodia udaipur | Patrika News

भाजयुमो में भंडारी की जगह ली पोखरना ने, देहात में सिसोदिया अध्यक्ष

locationउदयपुरPublished: Jun 25, 2021 10:09:44 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

कटारिया टीम ने भंडारी का नाम भेजा पर उम्र बनी बाधा

सन्नी पोखरना - ललित सिंह सिसोदिया

सन्नी पोखरना – ललित सिंह सिसोदिया

उदयपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा में अध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार बुधवार को खत्म हुआ। मोर्चा ने उदयपुर शहर में सन्नी पोखरना तो देहात में ललित सिंह सिसोदिया को मोर्चा अध्यक्ष बनाया। शहर में निवर्तमान अध्यक्ष गजेन्द्र भंडारी को फिर से अध्यक्ष बनाने के लिए कटारिया ने टीम ने फिर से भंडारी का नाम भेजा लेकिन पार्टी की उम्र के तय मापदंड से चाहकर भी कुछ नहीं कर सके।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने उदयपुर शहर में अभी भंडारी की टीम में उपाध्यक्ष एवं पूर्व में मंत्री रहे सन्नी पोखरना को ही अध्यक्ष बनाया, देहात में नगर निगम चुनाव लड़े ललित सिंह सिसोदिया को जिम्मेदारी दी, सिसोदिया चुनाव भले ही हार गए थे लेकिन उन्होंने छात्रसंघ चुनाव से लेकर देहात में पार्टी में कई जिम्मेदारियां निभाई। वे मूलत: कुराबड़ के चरमर गांव के है। वैसे विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी भंडारी को रिपीट चाहते थे, भंडारी ने रक्तदान को लेकर बड़ा काम किया और कटारिया के विस चुनाव में मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शहर भाजपा ने प्रदेश को दो ही नाम भेजे पहला भंडारी व दूसरा पोखरना का, वैसे भंडारी को मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया था। अभी उदयपुर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया ने भी साफ कहा कि मोर्चा में उम्र के मापदंड की पालना की जाएगी, उल्लेखनीय है कि भंडारी 35 पार हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो