scriptVIDEO: सोशल मीडिया पर रोशन है एक अनूठी दुनिया, एडमिन से लेकर मेम्बर तक सभी प्रज्ञाचक्षु, जुड़े हैं 13 राज्यों के 500 लाेग | Blind Peoples Group On Social Media Udaipur | Patrika News

VIDEO: सोशल मीडिया पर रोशन है एक अनूठी दुनिया, एडमिन से लेकर मेम्बर तक सभी प्रज्ञाचक्षु, जुड़े हैं 13 राज्यों के 500 लाेग

locationउदयपुरPublished: Oct 23, 2017 05:15:38 pm

Submitted by:

Bhagwati Teli

– रिकॉर्डिंग क्लब के नाम से बने हैं वॉट्स एप ग्रुप…

blind people on social media
 

भगवती तेली/ उदयपुर . क्या आपने कभी सोचा है कि दृष्टि बाधितों का भी व्हाट्स गु्रप हो सकता है। एडमिन से लेकर मेम्बर तक सभी दृष्टि बाधित। जी हां, देश में रिकॉर्डिंग क्लब के नाम से ऐसे ही तीन ग्रुप चलते हैं। इसमें देशभर से दृष्टि बाधित जुड़े हुए हैं। इनको अजमेर के दृष्टि बाधित शिक्षक सन्दीप त्रिवेदी ने बनाया है। सन्दीप के अनुसार ग्रुप्स की शुरुआत ‘पढ़ें-पढ़ाएं, कु छ सीखे और सिखाएं’ के उद्देश्य से हुई है।
सन्दीप ने बताया कि रिकॉर्डिंग क्लब के तीनों ग्रुप्स को मिलाकर 13 राज्यों के 500 लोग जुड़े हुए हैं। शुरुआत 20 मई 2016 को हुई थी। ये ग्रुप्स देशभर में दृष्टिबाधितों के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। यह पूरी तरह से दृष्टिबाधितों का, दृष्टिबाधितों के लिए एवं दृष्टिबाधितों द्वारा संचालित है। इन ग्रुप्स का यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज एवं रिकॉर्डिंग क्लब के नाम से एन्ड्रायड एप भी है। यह ग्रुप्स देशभर से जुड़े दृष्टि बाधितों के लिए ाबरों व परीक्षा तैयारी के लिए सामग्री को रिकॉर्डिंग में उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। सुबह आठ बजे पत्रिका ऑडियो वर्जन में रिकॉर्डिंग क्लब का ग्रुप प्रोफेशनल तरीके से संचालित किया जाता है। इसमें हर सुबह आपके अखबार आने से पहले ग्रुप में राजस्थान पत्रिका की खबरों का ऑडियो वर्जन आ जाता है। सन्दीप के अनुसार इसके लिए उनके घर पर रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनाया गया है। जहां हर सवेरे उस दिन की प्रमुख खबरों को रिकॉर्ड किया जाता है। फिर उसे ग्रुप्स में भेजा जाता है। इसमें हिन्दी व अंग्रेजी अखबार की मुख्य खबरें, संपादकीय, राशिफल तक भी शामिल हैं। साथ ही दृष्टि बाधित विद्यार्थियों की मांग पर उनके सिलेबस की पुस्तकें भी रिकॉर्ड कर ग्रुप में भेजी जाती है। जिससे उन्हें पढ़ाई में सुविधा हो सके। इन रिकॉर्डिंग्स को सामान्य लोग भी उपयोग करते हैं।
READ MORE: Padmavati Controversy : फिर शुरू हुई महाभारत, करणी सेना ने कहा, पूरे देश में कहीं नहीं होने देंगे फिल्म का प्रदर्शन


जुड़े हैं विषय विशेषज्ञ, करवाते हैं तैयारी

सन्दीप ने बताया कि ग्रुप्स में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं। यह सभी भी दृष्टि बाधित हैं। यह विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर सामग्री रिकॉर्ड कर ग्रुप में उपलब्ध करवाते हैं। इससे ग्रुप्स में जुड़े प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को सुविधा व मार्गदर्शन मिलता है। इसमें लेक्चरर सूर्यप्रकाश शर्मा, लेक्चरर मुकेश गुप्ता, आरएएस अर्पण चौधरी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतीक अग्रवाल, आकाशवाणी जयपुर के कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी, अली असगर बोहरा, सुरेन्द्र तिवारी, विनोद गढ़वाल सहयोग करते हैं। ये सभी दृष्टिबाधित हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो