कार का कांच फोड़ा, मारपीट में बदली खुन्नस
उदयपुर/ गींगला पसं. कुराबड़ थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोडऩे का विवाद गहरा गया। घटना से आक्रोशित कार मालिक एवं परिवार की तीन महिलाओं ने आशंका के आधार पर एक युवक के साथ मारपीट की। घायलावस्था में युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। रिपोर्ट के अनुसार घायल दिनेश पुत्र दौलतराम पटेल ने आरोप लगाया कि उसके गांव में बिदौली निकल रही थी। तभी गांव के गणेश पटेल, पत्नी कमला, मां लाल, भाभी मांगी ने ल_ से उस पर हमला कर दिया। इससे दिनेश के सिर पर गंभीर चोट आई। दांतीसर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुराबड़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि गणेश गुरुवार को ही नई कार खरीदकर लाया था। उसकी कार घर के बाहर की खड़ी थी। तभी निकलती हुई बिंदौली के बीच किसी ने कार पर पत्थर फेंका। इससे कार का कांच फूट गया। बिंदौली में दिनेश भी शामिल था। आशंका पर परिजनों ने उससे मारपीट की। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।