scriptचैत्र नवरात्र पर इस बार चार दिन बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, व‍िशेष फलदायी है ये संयोग.. | chaitra navratri 2019, Chaitra Navratra Begins From 6 April, udaipur | Patrika News

चैत्र नवरात्र पर इस बार चार दिन बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, व‍िशेष फलदायी है ये संयोग..

locationउदयपुरPublished: Apr 01, 2019 02:22:52 pm

Submitted by:

madhulika singh

नवरात्र में तीन सर्वार्थ सिद्धि योग व एक रवि पुष्य योग भी बन रहा है

उमेश मेनारिया/ मेनार. चैत्र नवरात्र इस बार शनिवार 6 अप्रेल से आरंभ होकर 14 अप्रेल तक चलेंगे। क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति पीठ अम्बा माता मंदिर में विविध आयोजन होंगे।
पं. अम्बा लाल शर्मा ने बताया कि इस साल नवरात्र नौ दिन के होंगे। पिछले साल चैत्र नवरात्र 8 दिन के थे। नवरात्र में तीन सर्वार्थ सिद्धि योग व एक रवि पुष्य योग भी बन रहा है। रवि पुष्य योग तंत्र, मंत्र और यंत्र साधना के लिए विशेष फलदायी है। मां की आराधना के इस नौ दिवसीय उत्सव में 7, 9, 10 व 12 अप्रेेेल को सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। यह बड़ा योग है। नवरात्र में पूरे चार दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जो पहली बार बन रहा है।
इस बार माता रानी अश्व पर सवार होकर आएंगी, जो युद्ध का प्रतीक मानी जाती है। प्रतिपदा तिथि 5 अप्रेल शुक्रवार को दोपहर 12.20 बजे शुरू हो जाएगी, जो शनिवार अपरान्ह 3.23 बजे तक रहेगी। इस वर्ष शारदीय नवरात्र 29 सितंबर से शुरू होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो