scriptरोडवेज प्रबंधन के सामने चुनौती | Challenge before roadways management | Patrika News

रोडवेज प्रबंधन के सामने चुनौती

locationउदयपुरPublished: Aug 02, 2020 02:03:52 am

Submitted by:

Pankaj

रोडवेज : रक्षा बन्धन पर महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा

रोडवेज प्रबंधन के सामने चुनौती

रोडवेज प्रबंधन के सामने चुनौती

उदयपुर . राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से रक्षाबन्धन पर सोमवार को महिलाओं, बालिकाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। सरकार ने तो हर साल की तरह इस बार भी आदेश जारी कर दिया, लेकिन यात्री भार अधिक रहा तो परेशानी खड़ी हो सकती है। कोरोना संकट के बीच यात्रियों को लाना- ले जाना रोडवेज प्रबंधन के लिए चुनौती बना हुआ है।
राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में महिलाओं व बालिकाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा के आदेश हाल ही में जारी किए गए हैं। डीलक्स बसों में या राजस्थान सीमा से बाहर यात्रा करने पर यात्रा सशुल्क होगी। यात्रा के लिए रिजर्वेशन की सुविधा भी दी गई है।
संचालन 33 फीसदी ही
कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के साथ ही बसों का संचालन भी बंद हो गया था। जून की शुरुआत से कुछ बसों का संचालन होने लगा। दिन प्रतिदिन बसों की संख्या बढ़ाई गई, लेकिन यात्री भार कम रखा गया। इस दरमियान लोगों ने भी यात्रा से परहेज किया। सुविधा के तौर पर बसों का संचालन किया जाता रहा। उदयपुर डिपो से बढ़ते-बढ़ते बसों की संख्या 36 तक पहुंच गई है, वहीं अन्य डिपो की मिलाकर 135 है, जबकि आमतौर पर 405 बसों का संचालन होता रहा है। लिहाजा वर्तमान में 33 फीसदी ही बसें चल रही है।
आंकड़ों में
405 बसों का संचालन आमतौर पर
135 बसें ही चल रही वर्तमान में

36 बसें उदयपुर आगार की
99 बसें प्रदेश के अन्य डिपो की
एहतियात बरत रहे हैं

संकट में व्यवस्थाएं बैठाना चुनौती भरा तो है ही। भीड़ ज्यादा हुई तो अतिरिक्त बसें लगाएंगे, लेकिन बस में 50 से ज्यादा सवारियां नहीं बैठाएंगे। यात्री भार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शनिवार को भी एक बस एक्सट्रा भेजनी पड़ी। एहतियात के तौर पर बसें सेनेटाइज कर रहे हैं। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। बस में भी सुविधा दे रखी है।
महेश उपाध्याय, मुख्य प्रबंधक, उदयपुर आगार
त्योहार पर ना फैले संक्रमण
बस में सिटिंग कैपेसिटी से ज्यादा लोगों को नहीं बैठाएंगे। मेरी अपील है कि आमजन रोडवेज कर्मचारी का सहयोग करें। यदि महिलाएं बच्चों के साथ यात्रा कर रही है तो मास्क लेकर यात्रा करें, सेनेटाइजर साथ रखें। राज्य सरकार व परिवहन विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन की पालना करें। यात्रियों की थर्मल स्क्रिनिंग की जा रही है।
नवीन जैन, सीएमडी, राजस्थान रोडवेज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो