उदयपुर

भाजपा संगठन में बदलाव की बयार, 7 मंडलों में बदले अध्यक्ष, मुखर्जी मंडल में गहराया रोष

भाजपा के कार्यकर्ताओं में खींचतान, कांग्रेस पार्षद के सम्मान समारोह में मौजूद आहुजा को मंडल अध्यक्ष बनाने से नाराजगी

उदयपुरDec 09, 2019 / 03:46 pm

madhulika singh

प्रतीकात्मक

उदयपुर. भाजपा में संगठन स्तर पर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मौजूदा अध्यक्षों को बदलते हुए नए चेहरों को कमान सौंपी गई है। शहर के 12 में से 7 मंडल अध्यक्षों के नामों की रविवार को पहली सूची में घोषणा कर दी गई। इसके बाद इस दौड़ में शामिल भाजपा के कार्यकर्ताओं में खींचतान भी शुरू हो गई है। दौड़ में शामिल अपने चहेते चेहरे को मंडल अध्यक्ष पद नहीं मिलने पर कईयों ने सोश्यल मीडिया ग्रुप पर अपनी अपनी दर्दभरी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते हुए भड़ास निकाली। प्रदेश सह चुनाव अधिकारी कैलाश मेघवाल व जिला चुनाव अधिकारी अरुण चतुर्वेदी की ओर से इसकी सूची घोषित की गई।
मंडल अध्यक्ष

सुंदरसिंह भंडारी मंडल -सिद्धार्थ शर्मा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल -विजय आहुजा

राणाप्रताप मंडल -जितेन्द्र मारु
भुवाणा मंडल -गिरीश शर्मा

झामेश्वर मंडल -शंकरलाल डांगी
सरदार पटेल मंडल -हजारी जैन

दीनदयाल उपाध्याय मंडल -देवीलाल सालवी
आहूजा को बधाई देने पर सोलंकी को सोशल प्लेटफार्म से अग्रवाल ने किया रिमूव
मुखर्जी मंडल अध्यक्ष चंचल अग्रवाल की जगह विजय आहुजा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इस पर भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के वाट्सअप ग्रुप पर भाजपा के विरेन्द्र सोलंकी और जिनेन्द्र शास्त्री ने आहुजा को बधाई संदेश पोस्ट किया। इस पर चंचल अग्रवाल ने इन्हें ग्रुप से रिमूव कर दिया। इस पर सोलंकी ने सोश्यल मीडिया पर नाराजगी जताई। इधर, अग्रवाल ने बताया कि आहुजा कांग्रेसी पार्षद के सम्मान में कैलाश कॉलोनी में मौजूद थे, जबकि वह शक्तिनगर क्षेत्र से है। इस वार्ड में अग्रवाल चुनाव हार गए थे ऐसे में आहुजा के पार्षद सम्मान में जाने से कार्यकर्ता नाराज है। आरोप है कि भितरघात करने वालों को ताज पहना दिया।
देहात में भी 2 और मंडलों के नाम घोषित
देहात जिला में हिंता मंडल से देवेन्द्रसिंह वहीं वल्लभनगर मंडल में भंवरलाल भट्ट को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। देहात में अब तक 34 में से 18 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो चुकी है।

Home / Udaipur / भाजपा संगठन में बदलाव की बयार, 7 मंडलों में बदले अध्यक्ष, मुखर्जी मंडल में गहराया रोष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.