scriptचितौड़गढ़ सांसद जोशी प्रदेश के सदस्यता सह प्रमुख नियुक्त किए गए | Chittaurgarh MP Joshi was appointed chief of the membership along with | Patrika News

चितौड़गढ़ सांसद जोशी प्रदेश के सदस्यता सह प्रमुख नियुक्त किए गए

locationउदयपुरPublished: Jun 17, 2019 06:22:43 pm

Submitted by:

Bhagwati Teli

राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चौहान ने की नियुक्ति

BJP leaders, sons, threats, Beating, Crime, Latest Hindi News

भाजपा नेता पुत्र ने युवक को दी जान से मारने की धमकी

उमेश मेनारिया/मेनार. भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश के सदस्यता सह प्रमुख के रूप में राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चौहान ने चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी को नियुक्त किया है। यह जानकारी देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने बताया की भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में सदस्यता प्रमुख के रूप में आमेर विधायक सतिश पुनिया तथा सह-प्रमुख के रूप में चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी को नियुक्त किया है। सांसद सी.पी.जोशी को सदस्यता सह प्रमुख का दायित्व प्रदान किये जाने पर वल्लभनगर भाजपा के कार्यकर्ताओं व मोर्चो के पदाधिकारीयों जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
रक्तदान के लिए उमड़े लोग
उदयपुर. राजस्थान राज्य स्काउट व गाइड संघ, बडग़ांव की ओर से भुवाणा हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में 52 यूनिट रक्तदान हुआ। सचिव किशनलाल सालवी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि सीओ छैलबिहार शर्मा, प्रभारी वन्दना गुलण्डिया थे। शिविर में डॉ अर्णव देवनाथ, डॉ भागचन्द और दिलखुश गोयल ने सेवाएं दी। सुरेशकुमार प्रजापत ने 23 वीं बार रक्तदान किया। महाराणा भूपाल हॉस्पिटल की टीम ने सहयोग दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो