scriptबादल और हवाओं से बढ़ी ठिठुरन | Cloudiness and wind chill increased | Patrika News

बादल और हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

locationउदयपुरPublished: Jan 29, 2020 01:36:54 am

Submitted by:

Pankaj

कभी धूप तो कभी छांव, अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री गिरा, न्यूनतम 1.6 डिग्री बढ़ा

बादल और हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

बादल और हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

उदयपुर . बीते दिनों में ठिठुरन से मिली राहत के क्रम में फिर बदलाव आया है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, लेकिन मंगलवार को दिन में बादल छाने से छूप-छांव का दौर चला। सर्द मौसम से राहत तो थी, लेकिन हवाओं के जोर ने ठण्ड का अहसास कराया। धूप में गर्मी, लेकिन छांव में ठण्ड लगी। शाम होते-होते शीतलता बढऩे लगी।
मौसम विभाग कार्यालय डबोक से मिली जानकारी के अनुसार हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट आ गई। इधर, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहा। न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान २७.४ डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री था।
11 घंटे का दिन, 13 घंटे की रात
जनवरी खत्म होने जा रहा है। इसके साथ ही रात का समय घटने और दिन का समय बढऩे लगा है। एक जनवरी तक रात 13 घंटे 21 मिनट की थी, वहीं दिन 10 घंटे 39 मिनट का था। सूर्य के उत्तरायण में आने के साथ ही दिन का समय बढऩे लगा। मंगलवार तक रात 13 घंटे की और दिन 11 घंटे का रहा। धीरे-धीरे रात का समय घटेगा, वहीं दिन लम्बा होने लगेगा। यह क्रम 21 मार्च तक जारी रहेगा। खगोलिया घटना के तहत 21 मार्च को 12-12 घंटे के दिन और रात होंगे। इसके बाद गर्मी शुरू होगी। पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण के कारण 21 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा पर लम्बवत रहता है। इसे बसन्त सम्पात कहते हैं। सूर्य को विषुवत रेखा पर लम्बवत होने के कारण दिन और रात बराबर-बराबर अर्थात 12-12 घण्टे के होते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो