उदयपुर

मुख्यमंत्रीजी – असहनीय दर्द के कारण तो मै बताता हूं : कटारिया

केन्द्र में मोदी सरकार के 2.0 कार्यकाल के एक साल पर बयानबाजी

उदयपुरMay 31, 2020 / 07:05 pm

Mukesh Hingar

उदयपुर. केन्द्र में मोदी सरकार के 2.0 कार्यकाल के एक साल को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मोदी सरकार के 6 वर्षों को असहनीय कष्टों के लिये याद किये जाने वाले बयान पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने गहलोत से पूछा की कांग्रेस को असहनीय कष्ट मोदी सरकार के 6 वर्षों से हो रहा है अथवा दूसरे कारणों से। कटारिया ने जारी बयान में कहा कि मोदी सरकार से पूर्व कांग्रेस राज में केन्द्र सरकार से जो पैसा आता था वह नगद में बंटता था लेकिन अब चाहे मनरेगा की मजदूरी हो, फसल खराबे का पैसा हो, वृद्धावस्था पेंशन हो या अन्य कोई राशि हो वह अब सीधे ही लोगों के बैंक खातों में जाती है। कटारिया बोले स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, गांव व शहर की गली, मौहल्लों की सफाई होने के कारण में देश में स्वच्छता बढी। पहले गंदगी से असहनीय पीढा नहीं हो रही थी। अब सफाई होने पर असहनीय दर्द हो रहा है। वे बोले पहले कश्मीर में भारत की सेना के हजारों सैनिक पत्थरबाजों और आतंकवादियों के हाथ मारे जाते थे लेकिन मोदी ने उस पर काबू पा लिया तो कांग्रेस को असहनीय कष्ट हो रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी लागू किये जाने के कारण व्यापार में लालफीताशाही पर रोक लगी, खजाने में आमदनी बढ़ी इसके कारण कांग्रेस को कष्ट होना स्वाभाविक है। कटारिया ने कई बिन्दुओं को उल्लेख करते हुए कहा सीएम गहलोत को इसलिए दर्द हो रहा है। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने एक दिन पहले बयान में कहा कि मोदी के 6 वर्ष के कार्यकाल को असहनीय कष्टों के लिए याद किया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.