ये प्रमुख घोषणाएं की - खेरवाड़ा विस के सेमारी को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। - सलूंबर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोले जाएंगे। - झल्लारा उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत किया।
- खेरवाड़ा विस के सागवाड़ा, वल्लभनगर विस के बंबोरा, सलूंबर विस के भबराना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया। - नयागांव के पाटिया में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा
- खेरवाड़ा-उदयपुर में जवास सुवेरी मार्ग पर स्थित सोम नदी पर छह करोड़ रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण किया जाएगा। - शहरी जल योजना भींडर-उदयपुर का 25 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्गठन किया जाएगा।
- उदयपुर के बड़ी स्थित टीबी चिकित्सालय, खेमराज कटारा चिकित्सालय हिरणमगरी व अम्बामाता स्थित सुंदर सिंह भंडारी चिकित्सालय में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। - इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दो करोड़ रुपए की लागत से इको टूरिज्म लव कुश वाटिका विकसित की जाएगी, उदयपुर में माछला मगरा को शामिल किया गया।
- सीवरेज सुविधाओं से भींडर व कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र में एफएसटीपी स्थापित किए जाएंगे।