scriptमहिला की मौत पर पीहर पक्ष ने किया चढ़ोतरा | Commotion on the death of a woman | Patrika News

महिला की मौत पर पीहर पक्ष ने किया चढ़ोतरा

locationउदयपुरPublished: Jul 11, 2019 02:59:13 am

Submitted by:

Pankaj

पति-पत्नी के आपसी झगड़े में हुई महिला की मौत, पांच लाख 11 हजार में निबटा मौताणा तो हुआ अंतिम संस्कार

Commotion on the death of a woman

महिला की मौत पर पीहर पक्ष ने किया चढ़ोतरा

कोटड़ा . झेर गांव में विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष गुजरात स्थित टाडीवेरी के लोगों ने चढ़ोतरा कर दिया। छह घरों पर पत्थर बरसाए गए। चढ़ोतरे से पहले ही लोग घर छोड़कर दूर हो गए। जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। मृतका का शव घर में ही पड़ा रहा। आखिर पुलिस की समझाईश के बाद दोनों पक्षों में वार्ता हुई और 5 लाख 11 हजार रुपए मौताणा तय हुआ। इसके बाद बुधवार देर शाम अंतिम संस्कार हुआ।
जानकारी के अनुसार घटना में झेर निवासी गवरी (40) पत्नी हाकरा भगोरा की मौत हो गई। वह बीते तीन दिन से अहमदाबाद में उपचाररत थी। महिला की मौत के बाद पीहर पक्ष गुजरात के टाडीवेरी निवासी करीब 600 लोग झेर गांव पहुंच गए। मृतका के ससुराल पक्ष के 6 घरों पर पत्थर बरसाए।
ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। बात बढऩे पर दोनों में मारपीट हुई, जिससे गवरी को गंभीर चोटें आई। गंभीर हालत में गवरी को ससुराल वाले ही इलाज के लिए उपचार के लिए अहमदाबाद ले गए। गवरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अहमदाबाद के हॉस्पिटल में ही पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव झेर गांव ले आए। गवरी की मौत की सूचना मिलने पर पीहर पक्ष टाडीवेरी (गुजरात) निवासी लोग झेर पहुंच गए और मौताणा की मांग करते हुए हाकरा भगोरा व परिवार के 6 घरों पर चढ़ोतरा कर दिया। चढ़ोतरे की सूचना पर कोटड़ा डीवाईएसपी शम्भूसिंह राठौड़ सहित मांडवा, पानरवा और कोटड़ा थानों का पुलिस जाब्ता झेर गांव में पहुंच गया।
वार्ता पर तय हुआ मौताणा
झेर गांव के वरिष्ठ लोगों को बुलाकर पीहर और ससुराल पक्षों के बीच वार्ता हुई। शाम तक वार्ता का दौर चलता रहा। आखिर 5 लाख 11 हजार रुपए मौताणा तय हुआ। इसके बाद झेर में ही मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।
महिला की मौत के बाद पीहर पक्ष से आए लोगों ने झेर गांव के घरों पर चढ़ोतरा कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच वार्ता करवाई। स्थिति सामान्य है।
सकाराम गरासिया, थानाधिकारी, पानरवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो