scriptvideo : भाजपा मह‍िला मोर्चा की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष विजया राहटकर बोलीं, कांग्रेस अब मगरमच्छ वाले आंसू बंद करे.. | congress-bjp-loksabha election2019-udaipur | Patrika News

video : भाजपा मह‍िला मोर्चा की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष विजया राहटकर बोलीं, कांग्रेस अब मगरमच्छ वाले आंसू बंद करे..

locationउदयपुरPublished: Mar 06, 2019 03:59:09 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर बोली

bjp mahila morcha

प्रथम वर्ष की रेजिडेंट डॉक्टर दोपहर बाद से गायब, हाथीपोल थाना पुलिस ने तलाश शुरू की

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने देश में महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की तो मुस्लिम महिलाओं के लिए ट्रिपल तलाक जैसा कानून लाया। आज कांग्रेस सिर्फ झूठे ख्वाब दिखाने का काम करते हुए जनता को भ्रमित कर रही है। वे बुधवार को उदयपुर में मीडिया से बातचीत कर रही थी, विजया ने कहा कि देश में लंबे समय तक कांग्रेस ने शासन किया लेकिन महिलाओं को 33% आरक्षण देने की कांग्रेस ने सिर्फ बात ही कि, कांग्रेस वाले कानून नहीं लाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब मगरमच्छ वाले आंसू बंद करना चाहिए, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए तो दूरदराज के गांव में लकड़ी के सहारे चूल्हा जलाने वाली महिलाओं को मोदी ने उज्‍ज्‍वला गैस योजना से घर-घर गैस कनेक्शन दिए। विजया ने कहा कि कहा कि महिला मोर्चा की ओर से देशभर में महिलाओं से सुझाव लिए जा रहे हैं और उन्हीं सुझावों को भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महिलाओं को पार्टी अच्छी संख्या में टिकट देगी इस मौके पर पूर्व मंत्री अनिता भदेल, मोर्चा की प्रदेश मंत्री अलका मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष किरण तातेड़, पूर्व महापौर रजनी डांगी, नगर निगम की भवन अनुमति समिति अध्यक्ष हंसा माली सहित कई नेता उपस्थित थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो