scriptCongress Chintan Shivir 2022 : आज बनेगा सामूहिक ड्रॉफ्ट, कांग्रेस कार्यसमिति करेगी निर्णय | Congress Chintan Shivir 2022 Udaipur Rajasthan Live News Updates | Patrika News

Congress Chintan Shivir 2022 : आज बनेगा सामूहिक ड्रॉफ्ट, कांग्रेस कार्यसमिति करेगी निर्णय

locationउदयपुरPublished: May 15, 2022 09:16:02 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

Congress Chintan Shivir 2022 कांग्रेस नव संकल्प शिविर का आज आखिरी दिन

Congress Chintan Shivir 2022

Congress Chintan Shivir 2022

कांग्रेस नव संकल्प शिविर Congress Chintan Shivir 2022 का समापन रविवार को होगा। उदयपुर शहर के कोड़ियात की होटल में अंतिम दिन शिविर में हुई चर्चा और आए प्रस्तावों के साथ निष्कर्ष निकाला जाएगा।कांग्रेस के नवसंकल्प शिविर के पहले दो दिन में सभी कमेटियों ने अपने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। इन सभी कमेटियों के संयोजक एक बैठक कर सामूहिक ड्रॉफ्ट बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेेंगे। जिस पर कांग्रेस कार्यसमिति रविवार सुबह 11 बजे निर्णय करेगी। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि यात्रा के माध्यम से शिविर में तय एजेंडे को जोर-शोर से उठाया जाएगा। राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा के दौरान इन्हीं पर अधिक फोकस रहेगा।
आज ये होगा नव संकल्प शिविर में

राहुल 16 को बेणेश्वर जाएंगे
बेणेश्वर धाम पर 16 मई को प्रस्तावित हाइलेवल पुल शिलान्यास कार्यक्रम और राहुल गांधी की सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रशासन की अगुवाई में विभागीय अधिकारी शिलान्यास समारोह की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस सभा को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक रही है। इस बीच शनिवार को एसपीजी की टीम बेणेश्वर पहुंची और सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया
बदलेगा देश का माहौल : गहलोत
इससे पूर्व शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नव संकल्प शिविर के बाद देश में माहौल बदलेगा और कांग्रेस के साथ लोगों में आत्मविश्वास आएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आरटीई, आरटीआई व नरेगा जैसी सौगातें दी हैं। वे शनिवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए शासन में न लोकपाल, टूजी और कोलगेट जैसा कोई मुद्दा नहीं था। लेकिन बनाया गया। कांग्रेस हमेशा जनता व लोकतंत्र के साथ रही है।
Congress Chintan Shivir 2022
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो