उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए शासन में न लोकपाल, टूजी और कोलगेट जैसा कोई मुद्दा नहीं था। लेकिन बनाया गया। कांग्रेस हमेशा जनता व लोकतंत्र के साथ रही है। गलती होने पर तत्काल फैसला लिया जाता था। मन में सोच रहती थी कि मीडिया ने दिखा दिया तो लोग क्या कहेंगे। कई केन्द्रीय मंत्री, कानून मंत्री, रेल मंत्री, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री तक गलती करने पर बदल दिए गए, ये लोकतंत्र था। लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज मीडिया कुछ भी लिख दे या दिखा दे।
यह भी पढ़ें
प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बने : प्रमोद कृष्णम
कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रधानमंत्री को घमंड नहीं कर सभी को साथ लेकर चलना चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विक्ट्री का निशान दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा एक जुमला कहते है कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया, जबकि इन सात दशकों में कांग्रेस ने सब कुछ किया है। उस समय देश में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़कें कुछ नहीं था। यह सब कांग्रेस की देन है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कश्मीर फाइल पर एक माह तक डिबेट हुई, लेकिन असली कश्मीर फाइल खुली उसका क्या होगा। एक एसपीओ रियाज ठाकुर व कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट को मार दिया गया, भट्ट की पत्नी न्याय मांग रही है। उनके आंसू पौंछने के बजाय जम्मू-कश्मीर पुलिस समर्थकों को सड़कों पर पीट रही है। कश्मीर पंडितों की ये जो असली फाइल सामने आई, इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा। आरोप लगाया कि भाजपा के एक मुख्यमंत्री का बेटा शराब पीकर लोगों को बार में पीट रहा है, लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज इस्तीफा लिया गया है।