scriptCongress Chintan Shivir 2022 : सोनिया गांधी की घोषणा 2 अक्टूबर से ‘भारत जोड़ो’ पदयात्रा | Congress Chintan Shivir 2022 Udaipur Rajasthan Live News Updates | Patrika News

Congress Chintan Shivir 2022 : सोनिया गांधी की घोषणा 2 अक्टूबर से ‘भारत जोड़ो’ पदयात्रा

locationउदयपुरPublished: May 15, 2022 07:44:53 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

Congress Chintan Shivir 2022 उदयपुर में कांग्रेस का नव संकल्प शिविर का समापन, सोनिया ने किया संबोधित

Congress Chintan Shivir 2022 : सोनिया गांधी की घोषणा 2 अक्टूबर से 'भारत जोड़ो' पदयात्रा

Congress Chintan Shivir 2022 : सोनिया गांधी की घोषणा 2 अक्टूबर से ‘भारत जोड़ो’ पदयात्रा

कांग्रेस के उदयपुर में नव संकल्प शिविर Congress Chintan Shivir 2022 के अंतिम दिन समापन सत्र को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि तीनों दिन शिविर में सभी को एक-दूसरे को जानने, अपने वरिष्ठ और छोटे सहयोगियों से मिलने और बातचीत करने का अवसर मिला है। मैंने भी सभी छह ग्रुप में बैठकर वक्ताओं को सुना। उन्होंने नव संकल्प शिविर के लिए निर्णयों से पहले चार घोषणाएं करते हुए इन पर सभी कांग्रेसियों से अमल के लिए कहा।
सोनिया गांधी ने घोषणा करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे। इसमें युवाओं के साथ सभी शामिल होंगे। पदयात्रा का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना और संविधान के मौलिक तत्व का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक सुधार के लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया जाएगा। साथ ही सोनिया ने कहा कि जिला स्तर के जन जागरण अभियान का दूसरा चरण 15 जून से शुरू किया जाएगा।
Congress Chintan Shivir 2022 : सोनिया गांधी की घोषणा 2 अक्टूबर से 'भारत जोड़ो' पदयात्रा
पार्टी जनता के बीच जाएगी, इसका कोई शॉटकर्ट नहीं : राहुल

नव संकल्‍प शिविर के तहत रविवार को आखिरी दिन राहुल गांधी ने संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि हमें बिना सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए। उनकी समस्‍याओं को समझना होगा। उनके साथ जो कनेक्‍शन पहले होता था, वही कनेक्‍शन फ‍िर से बनाना होगा। जनता समझती है कि कांग्रेस पार्टी ही ये काम कर सकती है और पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है। पार्टी ने ये निर्णय लिया है कि पार्टी जनता के बीच जाएगी, यात्रा करेगी और जो जनता से रिश्‍ता है , वह मजबूत करेगी। इसका कोई शॉटकर्ट नहीं है। यह काम शॉर्टकट से नहीं किया जा सकता है। इसके लिए पसीना बहाना होगा। यही हमारा डीएनए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो