scriptमातृकुंडिया उदयपुर से 154 बसें, 255 चारपहिया वाहन जाएंगे | congress sammlen in matrikundiya in chittorgarh | Patrika News

मातृकुंडिया उदयपुर से 154 बसें, 255 चारपहिया वाहन जाएंगे

locationउदयपुरPublished: Feb 27, 2021 01:16:41 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

वल्लभनगर विस के दावेदारों की गाडिय़ा अलग, पूरा दम लगा रहे दावेदार

सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री खाचरियावास एवं अन्य पदाधिकारी।

सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री खाचरियावास एवं अन्य पदाधिकारी।

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. मातृकुंडिया में होने वाले कांग्रेस के किसान सम्मेलन को लेकर उदयपुर में कांग्रेस ने 154 बसें ब्लॉक से भेजने की तैयारियां पूरी की और 255 चारपहिया वाहन भी शामिल होंगे। सबसे ज्यादा भीड़ उप चुनाव वाली वल्लभनगर विधानसभा से है जहां जितने भी दावेदार है वे अपनी तरफ से शक्ति प्रदर्शन के लिए भीड़ अलग से ले जा रहे है। इनकी संख्या देहात कांग्रेस से अलग ही होगी।
मातृकुंडिया सम्मेलन को लेकर सुबह उदयपुर में सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने फिर उदयपुर शहर, देहात, वल्लभनगर व मावली विधानसभा के पदाधिकारियों से मोबाइल पर बातचीत की और मातृकुंडिया जाने की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ चर्चा भी की। देहात के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने सभी ब्लॉक में पदाधिकारियों व पदाधिकारियों से बातचीत कर अधिक से अधिक संख्या में टीम के साथ पहुंचने के निर्देश दिए।
पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मातृकुंडिया में होने वाले किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए सभी में जोश भरा। बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, मनीष शर्मा, प्रमोद खाब्या, टांक, फतहसिंह राठौड़, दीपक सुखाडिय़ा, गणेश डागलिया, फिरोज शेख आदि उपस्थित थे।
उदयपुर ग्रामीण विधानसभा की बैठक गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा की अध्यक्षता में हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य विवेक कटारा ने बैठक में निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी, सरपंच व पंचायत समिति सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, गिर्वा उप प्रधान मीना कुंवर, सरपंच राकेश कटारा, ईश्वर दास वैष्णव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद मेनारिया, विष्णु पटेल आदि ने संबोधित किया।
वल्लभनगर में बसों की जिम्मेदारियां सौंपी
वल्लभनगर विधानसभा के ब्लॉक से मातृकुंडिया जाने वाली बसों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गई। सभी को समय पर पहुंचने के लिए कहा। सबसे बड़ी नजर वल्लभनगर से दावेदारी कर रहे दावेदारों पर है, वैसे उन्होंने बड़ी संख्या में वाहनों का प्रबंध किया है जिससे वे अपने समर्थकों को मातृकुंडिया लेकर जाएंगे, यह भी तय किया है कि सभी एक तय स्थान से एक साथ निकलेंगे ताकि वहां अपनी ताकत प्रदेश के आला नेताओं व प्रदेश प्रभारी को बता सके।
मुख्यमंत्री शाम को डबोक एयरपोर्ट से दिल्ली जाएंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार दोपहर 3.30 बजे मातृकुंडिया से रवाना होकर 3.50 बजे डबोक एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से गहलोत शाम 5.30 बजे विमान से नई दिल्ली जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो