script

निकाय चुनावों में कांग्रेस बनाएगी अपने बोर्ड, प्रधान और जिला प्रमुख भी हमारे होंगे: पुनिया

locationउदयपुरPublished: Sep 10, 2019 09:39:29 pm

– अर्जुन अवार्डी पदमश्री कृष्णा पुनिया पहुंची उदयपुर

निकाय चुनावों में कांग्रेस बनाएगी अपने बोर्ड, प्रधान और जिला प्रमुख भी हमारे होंगे: पुनिया

निकाय चुनावों में कांग्रेस बनाएगी अपने बोर्ड, प्रधान और जिला प्रमुख भी हमारे होंगे: पुनिया

भुवनेश पण्ड्या

उदयपुर. पद्मश्री, ओलम्पियन अर्जुन अवार्डी और सार्दुलपुर विधायक डॉ कृष्णा पुनिया ने कहा कि भले ही लोकसभा चुनावों में प्रदेश में लोगों ने भाजपा को बहुमत दिया हो, लेकिन आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस अपने बोर्ड बनाएगी तो प्रधान व जिला प्रमुख भी हमारे होंगे। मंगलवार को निजी कार्यक्रम के लिए उदयपुर पहुंची पुनिया ने पत्रकारों से बातचीत में बहरोड प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इसमें गंभीरता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर कानून व्यवस्था का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि विकास से जुडे़ कार्यों में गैर जिम्मेदार रहने वाले व लापरवाह अधिकारियों पर सरकार कार्रवाई करेगी। सरकार ने १०० दिन के अंदर अपने वाले पूरे किए हैं।
—–

पंचायत स्तर से तराशेंगे हीरे तो बचाएंगे पारम्परिक खेल

पुनिया ने कहा कि सरकार ने पंचायत स्तर तक खेल को ले जाने की मंशा बनाई है। हर पंचायत पर खेल मैदान का सपना अब पूरा हो जाएगा, साथ ही पारम्परिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। यदि कोई प्रतिभा है तो उसे परेशानी नहीं होगी, इससे वह इतना फीट हो सकता है कि उसका भविष्य आर्मी व पुलिस में भी बन सकेगा। राजस्थान के बच्चों के लिए यह बेहतर होगा। सरकार ने पुनिया के क्षेत्र में अन्तरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अपराधों पर नकेल लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, पीएचक्यू के अधिकारियों से वह नियमित चर्चा कर रहे हैं, जहां पुलिस की कमी नजर आती है, वहां उन पर कार्रवाई भी की जाती है। निजी कार्यक्रम के लिए पहुंची पुनिया के साथ अन्तरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता गुरु द्रोणाचार्य व महाराणा प्रताप अवार्डी वीरेन्द्र पुनिया भी पहुंचे थे।
—-

ट्रेंडिंग वीडियो