उदयपुर

जिला क्रिकेट संघ की बैठक में हुआ संवैधानिक संशोधन: दो उपाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव बढ़ाएं

– 40 वर्ष में पहली बार बदलाव – 17 की जगह होंगे 21 सदस्य – केवल पांच मिनट में ही बैठक में निर्णय

उदयपुरSep 21, 2021 / 01:43 pm

bhuvanesh pandya

40 वर्ष में पहली बार बदलाव

उदयपुर. जिला क्रिकेट संघ (यूडीसीए) की रविवार को हुई वन पाइन्ट एजेंन्डे पर आयोजित विशेष बैठक में 40 वर्ष में पहली बार संवैधानिक संशोधन किया गया। संविधान में संशोधन कर कार्यकारिणी में दो उपाध्यक्ष व दो संयुक्त सचिव के पद बढ़ाए गए हैं। इस संशोधन के लिए एकमत से केवल पांच मिनट में ही निर्णय ले लिया गया। ऐसे में अब अगली कार्यकारिणी में कुल 17 की जगह 21 सदस्य होंगे। यूडीसीए अध्यक्ष मनोज भटनागर ने बताया कि कुल 38 क्लबों में से 37 क्लब बैठक में शामिल हुए, इसमें से सभी 37 क्लबों ने संशोधन के पक्ष में वोटिंग की। फिलहाल जो एक्टिव कार्यकारिणी है, उसके चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन संविधान में संशोधन के लिए ही इसे आगे बढ़ाया गया था।
—-

इसलिए किया बदलाव – कानपुर खेड़ा में जो अन्तरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण होना है, उसे लेकर यह निर्णय लिया गया है। विभिन्न कार्यों के लिए पदाधिकारियों की संख्या बढऩे के साथ ही सभी को दायित्व दिए जाएंगे।
चुनाव पर नहीं हुआ निर्णय- आगामी चुनाव पर अब तक निर्णय नहीं हुआ है। इसमें चर्चा रही कि जल्द ही एक या दो दिन में एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में आगामी नई कार्यकारिणी के चुनावों की तारीख पर मुहर लगेगी।
—–

अब ये होगा सेटअप- वर्तमान में डीसीए में अध्यक्ष, डिप्टी प्रेसिडेंट, 3 वाइस प्रेसिडेंट, दो संयुक्त सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, पीआरओ, और सात कार्यकारिणी सदस्यों सहित 17 सदस्य हैं, जो अब बढ़ाक र अगली कार्यकारिणी में 21 किए गए है। अब यहां पर कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष (पहले तीन)और चार संयुक्त सचिव (पहले दो) हो जाएंगे, बाकी सेटअप वहीं रहेगा।
—-

दी श्रद्धाजंलि-रखा मौन

बैठक में जिला संघ व आरसीए (राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन) के सचिव महेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड सहित सभी उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। जिला संघ की ओर से बैठक की शुरुआत से पहले कोरोनाकाल में दो दिवंगत सदस्यों अम्पायर अनिल शर्मा और खिलाड़ी बाहुबली के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धाजंलि दी गई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.