script

नगर निगम के एक्सईएन के बाद महिला कार्मिक पॉजिटिव, अब जनता के प्रवेश पर रोक

locationउदयपुरPublished: Aug 18, 2020 11:22:41 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

कोरोना ने बढ़ाई चिंता

उदयपुर नगर निगम

उदयपुर नगर निगम

उदयपुर. नगर निगम में कोरोना केस आने के बाद चिंता बढ़ गई है। कर्मचारी घबरा गए है। सबसे पहले वहां जनता के लिए आगामी तीन दिन प्रवेश बंद कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों के सेम्पल लिए जा रहे है। इस बीच महापौर ने मंगलवार को ही सभी पार्षदों को बुलाया है जहां उनको कोरोना से लडऩे के लिए वे मंत्र देंगे। पिछले दिनों नगर निगम के एक एक्सईएन व उसके बाद एक महिला कार्मिक के पॉजिटिव आने के बाद चिंता बढ़ गई है। कर्मचारी घबरा गए है और सबसे ज्यादा तो पॉजिटिव आए कार्मिकों के नजदीकी घबराएं है। निगम आयुक्त ने तत्काल निर्णय किया कि एक बार निगम कार्यालय में 20 अगस्त तक आने पर पाबंदी लगाई है। वहां सिर्फ कार्मिक ही काम करेंगे। निगम के कार्मिकों के कोरोना जांच कराने का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। महापौर जीएस टांक सुबह 11 बजे पार्षदों को कोरोना से लडऩे के लिए योगा और फिजिकल जानकारी देंगे। वे कहते है कि इससे पार्षद अपने वार्ड में भी प्रचार-प्रसार कर सकेंगे।

इनका कहना है..
सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्य योजना तय करेंगे। फिलहाल दो पॉजिटिव होने के बाद हमने सावधानी के लिए जनता के प्रवेश पर रोक लगाई है। हम पूरी स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।
– कमर चौधरी, आयुक्त नगर निगम

ट्रेंडिंग वीडियो