श्री गुरू देवेंद्र अपार्टमेंट, सेलिब्रेशन मॉल के सामने फ्लैट्स- 45
परिवार- 45 सेके्र टरीराजकुमार चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पूरा अपार्टमेंट करीब दो माह तक लॉक रखा गया। सरकारी गाइडलाइंस की पालना की। किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं थी। सोडियम हाइपोक्लोराइट से सभी जगह सेनेटाइज किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की। जिससे कोई आए तो पहले उसका टेम्प्रेचर चैक कर के ही अंदर आने दिया जाता है। जितनी भी लोगों को आवश्यक चीजों की जरूरत थी, वे उपलब्ध कराई गई। जो परिवार बाहर से आए उनका मेडिकल चैकअप करा होम क्वॉरंटीन किया। किसी की कोई भी इमरजेंसी होती तो उसका पूरा सहयोग किया जाता।
आर्ची प्लेटिनम- सुखाडिय़ा सर्कल
फ्लैट्स- 38 परिवार- 38
अध्यक्ष ललित मेहता व सौरभ सिंघवी ने बताया कि लॉकडाउन होने के साथ ही गाइडलाइंस की पालना के लिए नीचे नोटिस लगा दिया गया। पूरी बिल्डिंग में सेनेटाइजेशन कई बार कराया। गेट पर सेनेटाइजर्स रखवा दिए थे। मास्क भी रखवा दिए थे, जिसे जरूरत पड़े, वो उपयोग में लिए जा सकते थे। विजिटर्स को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर लिया जाता था। अपार्टमेंट में कई डॉक्टर्स भी रहते हैं तो उनकी गाइडेंस में पूरा ध्यान रखा गया। लिफ्ट में भी केवल एक व्यक्ति ही जा सकता है। जिम की भी फैसिलिटी है, वहां भी सेनेटाइजेशन कराया। अखबार से लेकर कूरियर तक अभी गेट पर ही लिए जाते हैं।