scriptसावधान! कोरोना का नया लक्षण: आंतों में भी रुकावट | corona news | Patrika News

सावधान! कोरोना का नया लक्षण: आंतों में भी रुकावट

locationउदयपुरPublished: Jun 22, 2021 03:04:03 pm

Submitted by:

Mohammed illiyas

सावधान! कोरोना का नया लक्षण: आंतों में भी रुकावट

patrika_explainer_all_about_coronavirus_delta_plus_variant.jpg

Patrika Explainer: All about Coronavirus Delta Plus Variant

मोहम्मद इलियास/उदयपुर

कोविड की दूसरी लहर में अब सर्जरी आउटडोर एवं इमरजेंसी में आने वाले कई मरीज आंतों में रुकावट के लक्षणों के साथ भर्ती हो रहे हैं। इनमें से कई मरीजों में तो श्वास एवं फेफड़ों से संबंधित कोई लक्षण नहीं पाए गए। इधर, मंगलवार को आई रिपोर्ट में 11 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए।चिकित्सकों के अनुसार कोरोना के मरीजों मेंं अभी आंतों में रुकावट अर्थात शौच एवं वायु दोनों का निकास बंद हो गया।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद जब मरीजों की कोविड आरटीपीसीआर की जांच कराई गई तो वो पॉजिटिव पाई गई। कुछ मरीजों में कोविड आरटीपीसीआर की जांच नेगेटिव पाई गई लेकिन कोविड से संबंधित अन्य जांचें कराने पर उनमें कोविड की आशंका पाई गई। इन मरीजों में आंतो में रुकावट के कारणों की खोजबीन करने पर अन्य कोई स्पष्ट कारण नहीं पाए गए। आंतों में रुकावट की अलग-अलग वजह हो सकती है, जिसमें आंतों की बीमारियों के साथ-साथ मेटाबोलिक एवं अन्य कारण होते हैं लेकिन इन मरीजों में इनमें से कोई कारण नहीं पाया गया। इससे स्पष्ट है कि इन मरीजों में लक्षण एवं रेडियोलॉजिकल जांच, सोनोग्राफ्री आदि द्वारा जो आंतों में रुकावट का डाइग्नोसिस किया गया था वह कोविड की वजह से ही है। इस लहर के दौरान यूनिट के भर्ती होने वाले मरीजों में से कई मरीज इंटेस्टाइनल ऑब्सट्रक्शन के भर्ती किए गए, जो जांच कराने पर कोविड पॉजिटिव पाए गए। उन मरीजों में आंतों में रुकावट का कोई अन्य कारण नहीं पाया गया। इससे प्रतीत होता है कि कोरोना वायरस का यह स्ट्रेन आंतों पर भी बहुत असर डालता है। सर्जरी यूनिट प्रभारी डॉ.भैरूसिंह हरियावत ने बताया कि इस संबंध में और शोध की आवश्यकता है।

किया जा रहा है इलाज
कोविड में अब सर्जरी आउटडोर एवं आपातकाल में आने वाले कई मरीज आंतो में रुकावट के लक्षणों के साथ भर्ती हो रहे हैं। आंतों में रुकावट अर्थात शौच एवं वायु दोनों का निकास बंद हो गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद जब मरीजों की कोविड आरटीपीसीआर की जांच कराई गई तो वो पॉजिटिव पाई गई। अभी इनका इलाज किया जा रहा है। डॉ.दीपक सेठी, वरिष्ठ सर्जन, आरएनटी मेडिकल कॉलेज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो