scriptकर्मचारी को बंधक बनाकर छह ट्रांसफार्मर से चुरा ले गए डेढ़ क्विंटल तांबा | crime news, Kanod | Patrika News

कर्मचारी को बंधक बनाकर छह ट्रांसफार्मर से चुरा ले गए डेढ़ क्विंटल तांबा

locationउदयपुरPublished: Nov 25, 2018 07:56:08 pm

Submitted by:

Krishna

www.patrika.com/rajasthan-news

news

कर्मचारी को बंधक बनाकर छह ट्रांसफार्मर से चुरा ले गए डेढ़ क्विंटल तांबा

उदयपुर. कानोड़ . कस्बे में स्थित विद्युत वितरण निगम लि. के सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर शनिवार देर रात 2.30 बजे चोरों ने जमकर उत्पात मचाया।चोर परिसर में पड़े छह ट्रांसफार्मर तोड़कर करीब डेढ़ क्विंटल तांबा चुरा ले गए। इससे पहले चोरों ने वहां मौजूद निगम के कर्मचारी मनोहर लाल मीणा को बंधक बना लिया।कार में सवार होकर करीब दस अज्ञात चोर रात में निगम कार्यालय पहुुंचे। दो चोरों ने कार्यालय परिसर में सो रहे कर्मचारी मनोहर लाल को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास बैठाए रखा। डरा-सहमा कर्मचारी सब कुछ देखता रहा लेकिन विरोध नहीं कर पाया। तड़के करीब चार बजे तक चोरों ने परिसर में पड़े छह ट्रांसफार्मर तोड़कर तांबा निकाल लिया व ऑयल मौके पर छोड़कर फरार हो गए।चोरों के जाने के बाद बंधक कर्मचारी ने राहत की सांस लेते हुए अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारी कार्यालय पहुंचे। सहायक अभियंता भास्कर रेगर ने इस संबंध में थाने पर उपस्थित होकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची व बंधक बनाए गए कर्मचारी से पूछताछ कर तफ्तीश शुरू की। बता दें कि इसी कार्यालय परिसर से ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी की घटना पूर्व में भी हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो