भाजपा किसानों से क्या हमदर्दी रखेंगी, उनका कल्चर ही अलग है: रघुवीर मीणा
बोले कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए फैसले करती आई है

उदयपुर. कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीब्ल्यूसी) सदस्य रघुवीर सिंह मीणा ( Raghuveer Meena Congress ) ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में किसानों के समर्थन में प्रस्ताव लाने के लिए भाजपा कुछ भी कहे लेकिन किसानों के लिए कांग्रेस फैसले करती आई है, ये किसानों को और देश को पता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का तो कल्चर ही ऐसा है, वे क्या जानंगे, वे किसानों से क्या हमदर्दी रखेंगे।
उदयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर पत्रिका से रघुवीर बोले कि भाजपा वाले संस्कारित संगठन बताते है लेकिन स्वयं नेता उल्टी-सुल्टी बातें करते। वाड्रा कांग्रेस पर बोले कि इनको क्या पता उनके संगठन का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था और आज ये देशभक्ति की बात करते है।
रघुवीर ने कहा कि कांग्रेस तो वह संस्था है जो बहुमत में होते हुए तब नेहरू जी विपक्ष को पूरा सम्मान दिया। इस तरह कांग्रेस वाड्रा की पार्टी या गांधी की यह देश की जनता तय करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में विश्वास जगाकर रखा है, भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा वाले खरीद फरोख्त करके सरकारें गिराते है, भाजपा व्यापारियों व उद्योगपतियों की पार्टी है, धन बल पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में फैसले करते आई है, ये तो किसानों को आंतकवादी कहने वाले लोग है, ये क्या हमदर्दी रखेेंगे? किसान तो धरती का मालिक है, देश का पेट भर रहा है।
सीडब्ल्यूसी को कोई हक नहीं, एक कल्याण की योजना बता दे मै मुकाबले को तैयार : डा. पूनिया
मीणा ने कहा कि देश में वेयर हाउस पहले से बन गए है, लगता है कि पहले ही इन उद्योगपतियों को इशारा कर दिया गया होगा कि ऐसा कानून लाएंगे। मीणा नें कहा कि यह समय राजनीति करने की बजाय किसानों की मांगों को निस्तारण करने का है।
इससे पूर्व दोपहर में हुई सीडब्ल्यूसी की वर्चुअल बैठक में मीणा भी शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत सभी सदस्यों व अग्रिम संगठनों ने अपनी बात रखी।
मीणा ने भी गहलोत के सुझाव में अपनी हामी भरी। बैठक में गरीबों को कोविड वेक्सीन मुफ्त देने का भी प्रस्ताव पास किया गया।
अब पाइए अपने शहर ( Udaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज