scriptप्रभातफेरी के साथ दांडी मार्च वर्षगांठ का आगाज | dandi-march-90th-anniversary-rajasthan congress, udaipur news | Patrika News

प्रभातफेरी के साथ दांडी मार्च वर्षगांठ का आगाज

locationउदयपुरPublished: Mar 13, 2020 12:49:16 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

गुलाबबाग में सर्वधर्म सभा

dandi march 90th anniversary

dandi march 90th anniversary

उदयपुर. महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार दांडी मार्च की वर्षगांठ के सप्ताह भर होने वाले आयोजनों का आगाज हुआ। शहर में सुबह प्रभातफेरी निकलने के साथ जिले में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो गई। सुबह गुलाबबाग स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सर्वधर्म सभा हुई जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए बालक-बालिकाओं, स्काउट कैडेट एवं उदयपुर के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। बाद में वहां से प्रभात फेरी रवाना हुई जो मुख्य मार्गों से होते हुए नगर निगम परिसर पहुंची। प्रभात फेरी में जिला स्तरीय समिति के संयोजक पंकज कुमार शर्मा, सह संयोजक सुधीर जोशी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, जगदीशराज श्रीमाली, फिरोज अहमद शेख, उदयपुर शहर ब्लॉक संयोजक गोपाल जाट एवं सह संयोजक अनिल लुणदिया, उदयपुर ग्रामीण ब्लॉक संयोजक नवलसिंह चुण्डावत एवं सहसंयोजक शंकर मीणा, पार्षद अरुण टांक, गिरीश भारती आदि उपस्थित थे। इस दौरान अति. जिला कलक्टर ओ.पी. बुनकर, संजय कुमार, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक शिवजी गौड़, ले. कर्नल प्रेमशंकर श्रीमाली आदि उपस्थित थे। गिर्वा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आगाज तितरड़ी गांव से हुआ। प्रधानाचार्य वीना गन्धर्व ने बताया कि प्रभातफेरी को कांग्रेस नेता विवेक कटारा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गिर्वा के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी विरेन्द्र यादव ने स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो