scriptमहिला सरपंच का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला | dead body of female sarpanch found in udaipur | Patrika News

महिला सरपंच का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला

locationउदयपुरPublished: Sep 20, 2021 08:50:06 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

मांडवा थाना क्षेत्र के रुजिया खुणा निवासी महिला सरपंच ललिता देवी (40) पत्नी सोहनलाल कटेरिया का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर लटका मिला।

dead body of female sarpanch found in udaipur

demo pic

कोटड़ा (उदयपुर)। मांडवा थाना क्षेत्र के रुजिया खुणा निवासी महिला सरपंच ललिता देवी (40) पत्नी सोहनलाल कटेरिया का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर लटका मिला। पुलिस की मौजूदगी में शव को कोटड़ा सीएचसी में रखवाया गया। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूछताछ कर रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
मांडवा थानाधिकारी उत्तम सिंह एवं एएसआई शांतिलाल अहारी ने बताया कि रुजिया खुणा वर्तमान महिला सरपंच ललिता देवी का शव दोपहर बाद घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना के समय सरपंच पति अध्यापक सोहनलाल कटेरिया किसी कामकाज से कोटड़ा गए हुए थे।
ग्रामीणों की सूचना पर पति घर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थानाधिकारी सिंह एवं एएसआई अहारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव पेड़ से उतार कोटड़ा सीएचसी की मोर्चरी में लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी मौके पर पहुंचे। मृतक महिला सरपंच के पीहर पक्ष आमली गांव से परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो