scriptप्रियंका की बदली फ्लाइट, पैसेंजर बोला- मेरे पास बम है? | Priyanka Gandhi changed flight amid bomb scare at IGI airport | Patrika News

प्रियंका की बदली फ्लाइट, पैसेंजर बोला- मेरे पास बम है?

locationउदयपुरPublished: Feb 03, 2016 01:19:00 pm

Submitted by:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को प्लेन में बम होने की धमकी के बाद फ्लाइट बदलनी पड़ी।

priyanka gandhi

priyanka gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को प्लेन में बम होने की धमकी के बाद फ्लाइट बदलनी पड़ी। वहीं, दूसरी ओर चेकिंग से परेशान एक पैसेंजर चिढ़ गया। पैसेंजर ने पूछा- क्या मेरे पास बम है? जिसके बाद उसे एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ के हवाले कर दिया गया। 

क्या है मामला?
दरअसल दिल्ली से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट संख्या 9W-821 में पैसेंजर के पास बम होने की धमकी मिली थी। जिसके बाद खुफिया एजेंसियों और सीआईएसएफ ने चेकिंग शुरू कर दी। इस फ्लाइट से प्रियंका गांधी को भी चेन्नई जाना था। बाद में उनकी फ्लाइड बदल दी गई। बता दें कि प्रियंका गांधी को एसपीजी की सुरक्षा मिली हुई है। 


क्यों चिढ़ा पैसेंजर?
दिल्ली से फ्लाइट में जा रहे एक पैसेंजर ने सिक्योरिटी चेक से चिढ़ गया। उसने पूछा कि क्या मेरे पास बम है? इस पर पैसेंजर को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया और प्रियंका की फ्लाइट को चेंज कर दिया गया। उस यात्री की सिक्योरिटी चैक के दौरान मेटर डिटेक्टर बीप करने लगा। चेक करने पर उसके पास कई सिक्के तथा पेन निकले। इसके बाद दोबारा चेकिंग होने पर फिर बीप सुनाई दी तो उसने पेन निकाल दिया। तीसरी बार चेकिंग होने पर वह चिढ़ गया। उसने पूछा कि क्या मेरे पास बम है?

6 घंटे तक हुई पूछताछ
पैसेंजर की बात सुनते ही सुरक्षाकर्मी ने तुरंत उसे एयरपोर्ट सिक्योरिटी स्टाफ के हवाले कर दिया। जिसके बाद एसपीजी, आईबी और सीआईएसएफ ने उसे हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस के पास पूछताछ के लिए भेज दिया। पुलिस ने थाने ले जाकर उससे छह घंटे पूछताछ की। एयरक्राफ्ट को फिर से चेक किया गया। इसके बाद प्लेन दो घंटे देर से टेक ऑफ कर सका। वह पैसेंजर लेदर एक्सपोर्टर था। पूछताछ में उसने कहा कि लंबी चेकिंग की वजह से उसे गुस्सा आ गया था।




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो